Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG: ‘उन्हें देखकर युवा सचिन तेंदुलकर की याद आती है’, शास्त्री ने इस भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

IND vs ENG: ‘उन्हें देखकर युवा सचिन तेंदुलकर की याद आती है’, शास्त्री ने इस भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है। भारत की पहली पारी में यशस्वी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी। तीसरे दिन […]

IND vs ENG: ‘उन्हें देखकर युवा सचिन तेंदुलकर की याद आती है’, शास्त्री ने इस भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने राजकोट में तीसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है। भारत की पहली पारी में यशस्वी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी। तीसरे दिन 104 रन पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

हालांकि, चौथे दिन वह मैदान पर वापस लौटे और ताबड़तोड़ दोहरा शतक जड़ा और 214 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी की इस पारी पर शास्त्री ने उनके स्किल की तुलना महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से की है। यशस्वी के 214* रन और सरफराज खान के नाबाद 68 रन की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य रखा था।

शास्त्री ने यशस्वी की तारीफ की

उन्होंने कहा, ‘यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मैं उससे प्रभावित हूं। सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी उनका प्रदर्शन और हावभाव शानदार था। मुझे लगता है कि आगे चलकर वह रोहित के पार्ट टाइम गेंदबाजी के विकल्पों में से एक हो सकते हैं। उन्हें गेंदबाजी भी दी जा सकती है। यशस्वी मुझे युवा तेंदुलकर की याद दिलाते हैं। वह मैदान पर हर समय व्यस्त रहते हैं। यशस्वी एक कहावत का एक सबसे शानदार उदाहरण है ‘यदि आप अपने आप में विश्वास करते हैं, तो उम्मीद बनी रहती है। कुछ भी असंभव नहीं है।’ यह सिर्फ एक शब्द है, लेकिन आप उन्हें लगातार शामिल होते देखते रहेंगे।

रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

भारत ने रविवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई थी। रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत थी। इससे पहले 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े में 372 रन से हराया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं, ओवरऑल यह टेस्ट में किसी टीम की रनों के अंतर से आठवीं सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट में इस मामले में सबसी बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन में 675 रन से हराया था। वहीं, इंग्लैंड की यह टेस्ट में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से ओवल में 1934 में 562 रन से हार चुका है।

भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

यशस्वी जायसवाल ने भारत की दूसरी पारी में 214 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के शामिल हैं। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने भी शतक जड़े। सरफराज ने अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। पहली पारी में 62 और दूसरी में 68 रन बनाए। चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।