Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Ind Vs Eng First Test Day 2: आज ही इंग्लैंड को रौंद देगी भारतीय टीम? इस तरह 2 दिन में खत्म हो सकता है हैदराबाद टेस्ट

Ind Vs Eng First Test Day 2: आज ही इंग्लैंड को रौंद देगी भारतीय टीम? इस तरह 2 दिन में खत्म हो सकता है हैदराबाद टेस्ट

India Vs England First Test Day 2 Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में आज दूसरे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. मैच में भारतीय टीम 1 […]

Ind Vs Eng First Test Day 2: आज ही इंग्लैंड को रौंद देगी भारतीय टीम? इस तरह 2 दिन में खत्म हो सकता है हैदराबाद टेस्ट

India Vs England First Test Day 2 Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में आज दूसरे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.

मैच में भारतीय टीम 1 विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू करेगी. यशस्वी जायसवाल (76) और शुभमन गिल (14) नाबाद हैं. दोनों दूसरे दिन इसी स्कोर के साथ आगे खेलना शुरू करेंगे. पहली पारी में भारतीय टीम इंग्लैंड से अब सिर्फ 127 रन पीछे है.

भारतीय टीम को जारी रखना होगा ‘बैजबॉल गेम’

मगर यहां देखने वाली बात ये है कि भारतीय टीम दूसरे दिन ही इंग्लैंड का खेल खत्म कर सकती है. यानी मुकाबले को जीत सकती है. इसके लिए भारतीय टीम को पहले दिन की तरह ही बैटिंग और बॉलिंग में दमदार खेल दिखाना होगा. सबसे पहले भारतीय टीम को ‘बैजबॉल गेम’ खेलकर पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी बढ़त बनानी होगी.

इसका सारा दारोमदार यशस्वी और शुभमन के अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा और श्रीकर भरत के कंधों पर होगा. यह सभी प्लेयर ‘बैजबॉल गेम’ खेलने की काबिलियत भी रखते हैं. ऐसे में उनसे उम्मीद बेमानी नहीं होगी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्पिन तिकड़ी से इंग्लैंड को रहना होगा सावधान

यदि भारतीय टीम पहली पारी में 150 से 200 रनों के बीच लीड भी बना लेती है, तो इंग्लैंड को पटकने का बेहतरीन मौका होगा. मैच की तीसरी पारी में स्पिनर्स को काफी मदद मिलने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में जब इंग्लैंड टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेगी, तो उसे एक बार फिर भारतीय स्पिनर्स से सावधान रहना होगा.

भारतीय प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल शामिल हैं. तीनों ने पहली पारी में मिलकर 8 विकेट निकाले थे. अश्विन और जडेजा ने 3-3 सफलता हासिल की. जबकि अक्षर को 2 विकेट मिले थे. ऐसे में दूसरी पारी में एक बार फिर यह गेंदबाज इंग्लैंड को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं.

तीसरे दिन में भी जा सकता है मुकाबला

इनके अलावा भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी टीम में शामिल हैं. पहली पारी में बुमराह को 2 सफलताएं मिली थी. जबकि सिराज कोई विकेट नहीं ले सके थे. मगर सिराज का यह होमग्राउंड है, ऐसे में वो भी दूसरी पारी में पूरा दम लगाते नजर आ सकते हैं.

यदि जो रूट, बेन स्टोक्स समेत इंग्लैंड टीम का कोई भी बल्लेबाज थोड़ी देर पिच पर टिकता है और फाइट करता है, तो यह मुकाबला तीसरे दिन में भी जा सकता है. मगर तीसरे दिन भी पहले सेशन में नतीजा निकलने की पूरी संभावना रहेगी. एक नजरिए से देखा जाए तो पहले दिन के खेल के हिसाब से यह मुकाबला 90 प्रतिशत भारत की पकड़ में है. यदि कोई चमत्कार ना हो तो भारत यह मैच जीतता दिख रहा है.

पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच.