Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Ind vs ENG 1st test Hyderabad: इंग्लिश बल्लेबाजों का ‘टेस्ट’ लेंगे भारतीय स्पिनर, बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनेंगे R Ashwin, गुरुवार से होगा पहला मैच

Ind vs ENG 1st test Hyderabad: इंग्लिश बल्लेबाजों का ‘टेस्ट’ लेंगे भारतीय स्पिनर, बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनेंगे R Ashwin, गुरुवार से होगा पहला मैच

नई दिल्ली। Ind vs ENG 1st test Hyderabad: हैदराबाद में 25 जनवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने भारतीय स्पिनरों से निपटना बड़ी चुनौती होगा। भारत में रैंक टर्नर का मुकाबला करने के लिए इंग्लैंड के लिए केवल अच्छी तैयारी ही पर्याप्त नहीं होगी, उसके बल्लेबाजों को घूमती गेंदों के […]

Ind vs ENG 1st test Hyderabad: इंग्लिश बल्लेबाजों का ‘टेस्ट’ लेंगे भारतीय स्पिनर, बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनेंगे R Ashwin, गुरुवार से होगा पहला मैच

नई दिल्ली। Ind vs ENG 1st test Hyderabad: हैदराबाद में 25 जनवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने भारतीय स्पिनरों से निपटना बड़ी चुनौती होगा। भारत में रैंक टर्नर का मुकाबला करने के लिए इंग्लैंड के लिए केवल अच्छी तैयारी ही पर्याप्त नहीं होगी, उसके बल्लेबाजों को घूमती गेंदों के साथ-साथ भारतीय स्पिनरों की उन गेंदों का सामना करने के लिए तैयार होना होगा, जो घूमेगी ही नहीं।

भारतीय गेंदबाजों को इस कमजोरी का मिलेगा फायदा

2021 में इंग्लिश बल्लेबाजों की इसी कमजोरी का भारतीय गेंदबाजों ने लाभ उठाया था। पहले टेस्ट में हार के बाद भारतीय थिंक टैंक ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद अगले तीन मैचों में टर्निंग पिचें तैयार कराई थीं और परिणाम भारत के पक्ष में रहा। अब इस सीरीज में भी भारतीय टीम प्रबंधन स्पिन की मददगार पिचें तैयार करा सकता है।

पिछली सीरीज में चमके थे अश्विन

इंग्लैंड के विरुद्ध पिछली सीरीज में रविचंद्रन अश्विन R Ashwin ने चार मैचों में 28 विकेट लिए थे, जबकि रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में खेल रहे अक्षर पटेल ने तीन मैचों में 27 विकेट चटकाए थे। जहां अग्रेंज बल्लेबाज हर गेंद का टर्न होने का अनुमान लगाया था, अक्षर ने गेंद को स्टंप्स में सीधे फेंककर ज्यादातर विकेट चटकाए थे। उन्होंने 13 बल्लेबाजों को बोल्ड या एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

द्रविड़ ने दिया बयान

इन पिचों पर कम उछाल भी इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन गया था और उनके पास इन गेंदों का कोई जवाब नहीं था। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ Rahul Dravid ने मंगलवार को कहा कि शुरुआती मैच में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी। टेस्ट मैच से दो दिन पहले पिच काफी सूखी दिख रही थी खास कर दोनों छोर के गुड लेंथ क्षेत्र के आस-पास।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्पिनरों को मिलेगी मदद

मैंने जो देखा है उसमें यह पिच अच्छी दिख रही है। पिच से स्पिनरों को टर्न मिलेगा। कितनी जल्दी और कितनी तेजी इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा निश्चित रूप से गेंद को अधिक टर्न मिलेगी।

हैदराबाद क्रिकेट संघ ने दिया बयान

इस बीच, हैदराबाद क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, हमारे पास पिच तैयार करने के लिए पर्याप्त समय है। इससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, इसमें बदलाव आएगा। मुझे लगता है कि खिलाडि़यों के पास इन परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने का पर्याप्त अनुभव है।

बुमराह को छोड़कर बाकी सदस्यों ने किया अभ्यास

भारतीय खिलाड़ी ने गुरुवार को यहां नेट अभ्यास सत्र में भाग लिया। टीम के लिए यह वैकल्पिक सत्र था, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह Bumrah को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने दो घंटे से अधिक के इस सत्र में भाग लिया।