Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing ITBP ने 75वें गणतंत्र दिवस पर सरहद के जवानों की ओर से देशवासियों को दी शुभकामनाएं

ITBP ने 75वें गणतंत्र दिवस पर सरहद के जवानों की ओर से देशवासियों को दी शुभकामनाएं

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक वीडियो के साथ ट्वीट किया है। वीडियो में ITBP के जवान सरहद पर तैनात होकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ITBP के जवान हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” का […]

ITBP ने 75वें गणतंत्र दिवस पर सरहद के जवानों की ओर से देशवासियों को दी शुभकामनाएं

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक वीडियो के साथ ट्वीट किया है। वीडियो में ITBP के जवान सरहद पर तैनात होकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में ITBP के जवान हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” का नारा लगाते हुए दिख रहें है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ की जफर सी बिजी हुई है और इस पर एकत्रित होकर कुछ जवान नजर आ रहे हैं। वीडियो में ITBP के जवान इतनी ठंड मे भी सरहद पर तैनात होकर देश की रक्षा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के साथ ITBP ने ये ट्वीट किया है

वीडियो के साथ ITBP ने ट्वीट किया है, “समस्त देशवासियों को सरहद के सेनानियों की ओर से 75वें गणतंत्र दिवस की अशेष शुभकामनाएँ! #जयहिन्द” #ITBP #HIMVEERS #गणतंत्र_दिवस #RepublicDay2024

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ITBP के इस वीडियो को देशभर के लोगों ने पसंद किया है। लोगों ने ITBP के जवानों के साहस और देशभक्ति की सराहना की है।

ITBP भारत की एक प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। इस बल की स्थापना 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद हुई थी। ITBP की मुख्य जिम्मेदारी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करना है।

ITBP के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे अपने जीवन की परवाह किए बिना देश की सेवा करते हैं। ITBP के जवानों का देशवासियों के लिए यह वीडियो एक प्रेरणा है।