Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing दिल खुश कर देगा Jio और Airtel का 148 रुपये का प्लान, भारी-भरकम डेटा के साथ FREE मिलेंगे 15 OTT ऐप्स

दिल खुश कर देगा Jio और Airtel का 148 रुपये का प्लान, भारी-भरकम डेटा के साथ FREE मिलेंगे 15 OTT ऐप्स

अगर आप स्पेशल शो और सीरीज देखने के शौक़ीन हैं तो रिलायंस जियो का ये प्लान आपके काम है। जियो के पास 150 रुपये से कम का एक खास प्लान है जो 12 OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यदि आप एक किफायती ओटीटी बंडल प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, तो Jio […]

दिल खुश कर देगा Jio और Airtel का 148 रुपये का प्लान, भारी-भरकम डेटा के साथ FREE मिलेंगे 15 OTT ऐप्स

अगर आप स्पेशल शो और सीरीज देखने के शौक़ीन हैं तो रिलायंस जियो का ये प्लान आपके काम है। जियो के पास 150 रुपये से कम का एक खास प्लान है जो 12 OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यदि आप एक किफायती ओटीटी बंडल प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, तो Jio का 148 रुपये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आइए अब आपको डिटेल में बताते हैं जियो के इस बेस्ट ओटीटी प्लान के बेनेफिट्स के बारे में:

रिलायंस जियो के 148 रुपये वाले प्लान के फायदे

Jio का 148 रुपये का प्लान एक नया पेश किया गया प्लान है जो JioTV प्रीमियम के साथ आता है। 148 रुपये का प्लान 10GB डेटा के साथ आता है। यह एक डेटा वाउचर है और यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे खरीदने से पहले आपके पास कंपनी का एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए।

जियो के प्लान में मिलेंगे ये 12 OTT प्लेटफार्म

इस प्लान में Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Docubay, EPIC ON और Hoichoi का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिन्हें आप JioTV App के जरिए देख सकते हैं। कंपनी ने बताया कि प्लान में 28 दिनों के लिये जियोसिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसका कूपन मायजियो अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।

Airtel के 148 रुपये वाले प्लान के फायदे

बता दें कि एयरटेल भी 148 रुपये का एक प्लान पेश करती है। जिसमें वो कुल 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। एयरटेल के इस प्लान में आपको 15GB डेटा भी ऑफर किया जाता है। इसके साथ कंपनी एक्सस्ट्रीम प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रवाइड कराती है। इसमें SonyLIV, Lionsgate Play, Manorama Max, Hoichoi, Eros Now, Ultra, ShemarooMe, Namma Flix Epic On, Divo, ShortsTV, KLIKK, Dollywood Play, Docubay और Hungama Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now