Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Jio International Roaming Plans: रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, जानें डिटेल

Jio International Roaming Plans: रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, जानें डिटेल

Jio International Roaming Plans Launched: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान को खास तौर पर UAE और USE ट्रैवल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराया गया है। जियो ने नए रिचार्ज प्लान को 3 नए सेट के साथ पेश किया है। […]

Jio International Roaming Plans: रिलायंस जियो ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, जानें डिटेल

Jio International Roaming Plans Launched: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान को खास तौर पर UAE और USE ट्रैवल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराया गया है। जियो ने नए रिचार्ज प्लान को 3 नए सेट के साथ पेश किया है। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी ने इन्हें UAE Packs, USE Packs, Annual Pack नाम दिया है। इसके अलावा जियो ने इन-फ्लाइट डेटा पैक की भी कीमतें 60 प्रतिशत तक कम कर दी हैं।

Reliance Jio UAE Pack

रिलायंस जियो के नए UAE पैक के तहत 3 नए प्लान पेश किए गए हैं। सबसे किफायती प्लान की कीमत 898 रुपये है। इस पैक की वैलिडिटी 7 दिन है। इसमें 1जीबी डेटा मिलता है। ग्राहकों को इनकमिंग के लिए 100 और आउटगोइंग के लिए भी 100 मिनट मिलते हैं।

इसके अलावा 1598 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 14 दिन है। इस पैक में कुल 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। ग्राहकों को इस पैक में 150 आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल की सुविधा दी जाती है।

2,998 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 21 दिन है। इसमें 7 जीबी डेटा और 100SMS की सुविधा मिलती है। यह प्लान 250 आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल ऑफर करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कंपनी का कहना है कि इन सभी रिचार्ज प्लान में हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इन प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग SMS की सुविधा भी है। ये रिचार्ज प्लान VoWi-Fi कॉलिंग के साथ इनकमिंग कॉल ऑफर करते हैं। इन रिचार्ज पैक में वाई-फाई नेटवर्क पर भारत के लिए आउटगोइंग कॉल की सुविधा मिलती है। बाकी देशों के लिए PayGO चार्ज वसूला जाएगा।

USA, Mexico, U.S.V.I Packs

इन देशों के लिए लॉन्च हुए रिलायंस जियो प्लान की कीमत 1,555 रुपये से शुरू होती है। 1,555 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी 10 दिन है। इस पैक में 6 जीबी डेटा और 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। ग्राहकों को कुल 100 वॉइस मिनट इस प्लान में मिलते हैं।

इसके अलावा 2,555 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी 21 दिन है। इस पैक में 100SMS और 15GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 250 वॉइस मिनट मिलते हैं।

3,455 रुपये वाले रिचार्ज की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में 100SMS और 25 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में कुल 250 वॉइस मिनट ऑफर किए जाते हैं।

जियो के मुताबिक, इन सभी प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल और SMS की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान में हाई-स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता है।