Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Jio Vs Airtel: 2 रीचार्ज प्लान्स, 1 रुपये का अंतर, फायदों की लिस्ट लंबी, चूक गए तो होगा अफसोस

Jio Vs Airtel: 2 रीचार्ज प्लान्स, 1 रुपये का अंतर, फायदों की लिस्ट लंबी, चूक गए तो होगा अफसोस

Jio Vs Airtel / Cheapest Recharge Plan: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और सुनील मित्तल की एयरटेल, भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियां हैं. दोनों कंपनियां अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान ऑफर करती हैं. जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में सस्ते और महंगे, दोनों तरह के प्लान्स उपलब्ध हैं. कुछ रीचार्ज प्लान्स […]

Jio Vs Airtel: 2 रीचार्ज प्लान्स, 1 रुपये का अंतर, फायदों की लिस्ट लंबी, चूक गए तो होगा अफसोस

Jio Vs Airtel / Cheapest Recharge Plan: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और सुनील मित्तल की एयरटेल, भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियां हैं. दोनों कंपनियां अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान ऑफर करती हैं. जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में सस्ते और महंगे, दोनों तरह के प्लान्स उपलब्ध हैं.

कुछ रीचार्ज प्लान्स तो ऐसे हैं, जिनमें कीमत का अंतर तो बहुत कम है, लेकिन फायदों के मामले में ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं. कई यूजर्स तो इसी अंतर में उलझ कर गलत प्लान सब्सक्राइब कर बैठते हैं. हम आपको रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के ऐसे ही दो दमदार रीचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें अंतर तो सिर्फ एक रुपये का है, लेकिन फायदे की लिस्ट काफी लंबी है.

Airtel 399 Plan Vs Jio 398 Plan

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के पास 398 और 399 रुपये के रीचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. दोनों प्लान्स में अंतर तो सिर्फ 1 रुपये का है, लेकिन इसके फायदों में बहुत बड़ा अंतर है. अगर आपके पास इन दोनों कंपनियों के सिम कार्ड हैं, तो आप अपनी जरूरत के अनुसार दोनों में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं. तो आइए हम आपको इन दोनों रीचार्ज प्लान्स और उनमें मिलनेवाले फायदों की जानकारी देते हैं.

Airtel Rs 399 Plan Benefits

एयरटेल अपने ग्राहकों को 399 रुपये का रीचार्ज प्लान ऑफर करता है. यह एयरटेल का प्रीपेड प्लान है. एयरटेल इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. इसमें यूजर्स को 28 दिनों तक फ्री कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा देती है. इसके साथ ही, यह प्लान 15 ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी देता है. इसके अलावा, इस प्लान में हर दिन 100 SMS की भी सुविधा मिलती है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Jio Rs 398 Plan Benefits

रिलायंस जियो के प्लान्स की लिस्ट में यह एक परफेक्ट रीचार्ज पैक है. अगर आप डेटा के साथ ओटीटी का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो आपके लिए यह प्लान बढ़िया है. जियो 398 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसके साथ ही, इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा का भी फायदा मिलता है. कंपनी यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 100 SMS की सुविधा देती है. इस प्लान में 13 ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड की फ्री सुविधा मिलती है.