Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing JioPhone Prima 4G: नया JioPhone भारत में लॉन्च, चला सकेंगे WhatsApp और YouTube, ये है कीमत

JioPhone Prima 4G: नया JioPhone भारत में लॉन्च, चला सकेंगे WhatsApp और YouTube, ये है कीमत

Reliance Jio ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम JioPhone Prima 4G है. दरअसल, कंपनी ने इस हैंडसेट को Indian Mobile Congress 2023 (IMC) के दौरान शोकेश किया था और अब इस हैंडसेट को JioMart वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है. यह एक फीचर फोन है और इसमें प्रिमियम डिजाइन का इस्तेमाल […]

JioPhone Prima 4G: नया JioPhone भारत में लॉन्च, चला सकेंगे WhatsApp और YouTube, ये है कीमत

Reliance Jio ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम JioPhone Prima 4G है. दरअसल, कंपनी ने इस हैंडसेट को Indian Mobile Congress 2023 (IMC) के दौरान शोकेश किया था और अब इस हैंडसेट को JioMart वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है.

यह एक फीचर फोन है और इसमें प्रिमियम डिजाइन का इस्तेमाल किया है. इस फीचर हैंडसेट में कई सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करने को मिलेगा , जिसमें WhatsApp और YouTube जैसे ऐप्स मिलेंगे. आइए इस हैंडसेट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

JioPhone Prima 4G की कीमत

JioPhone Prima 4G को Jiomart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टेड किया, ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. इस हैंडसेट की कीमत 2599 रुपये बताई गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट ब्लू और येलो में पेश किया.

JioPhone Prima 4G के स्पेसिफिकेशन

JioPhone Prima 4G में 2.4 Inch का डिस्प्ले है. 320×240 रेजोल्यूशन पिक्सल मिलेगा. इसमें TFT डिस्प्ले दिया है . वहीं रियर पैनल पर दो सर्कल तैयार किए हैं, जिसमें Jio Logo मौजूद हैं. इसमें 128GB का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

KaiOS पर चलेगा Jio का ये फोन

Jio का यह हैंडसेट KaiOS पर काम करेगा. साथ ही यह एक सिंगल सिम हैंडसेट है. इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया है. इस फोन में Bluetooth version 5.0 वर्जन मिलेगा.

मिलेगा 23 भाषाओं का सपोर्ट

JioPhone Prima 4G में 23 भाषाओं का सपोर्ट दिया है. इसमें 4G कनेक्शन का सपोर्ट मौजूद है. यह हैंडसेट 1800mAh की बैटरी के साथ आता है. इस हैंडसेट में 0.3MP का फ्रंट कैमरा दिया है. बताते चलें कि रिलायंस जियो इससे पहले भी कई फीचर फोन लॉन्च कर चुकी हैं, जो अपने प्राइम सेगमेंट और स्पेशल रिचार्ज की वजह से काफी लोकप्रिय हैं.