Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Jio का नया प्लान! 336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग और फ्री OTT ऐप्स! जानें डिटेल्स

Jio का नया प्लान! 336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग और फ्री OTT ऐप्स! जानें डिटेल्स

Reliance Jio ने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लेटेस्ट प्लान पेश किए हैं। लॉन्ग टर्म प्लान्स में कई प्लान कंपनी ने शामिल किए हैं। ऐसा ही एक प्लान हम आपको बताने जा रहे हैं जो मंथली प्लान का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। इसमें डेली बेसिस पर डेटा भी मिलता है और कुछ फ्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी। […]

Jio Recharge Offer 2024

Reliance Jio ने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लेटेस्ट प्लान पेश किए हैं। लॉन्ग टर्म प्लान्स में कई प्लान कंपनी ने शामिल किए हैं। ऐसा ही एक प्लान हम आपको बताने जा रहे हैं जो मंथली प्लान का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। इसमें डेली बेसिस पर डेटा भी मिलता है और कुछ फ्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी। आइए जानते हैं डिटेल्स।

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म प्लान अपडेट किए हैं। इनमें कंपनी ने एक किफायती प्लान जोड़ा है जो 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी टेलीकॉम रिटेलर से 2545 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा मिलता है। अगर कुल डेटा बेनिफिट देखें तो कंपनी इसमें 540GB डेटा दे रही है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। लेकिन यह भी अच्छी बात है कि इंटरनेट कनेक्शन फिर भी बना रहता है। प्लान में योग्य कस्टमर्स को Unlimited 5G डेटा भी मिल रहा है।

इस जियो प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। यूजर लोकल/एसटीडी कॉल्स इसमें असीमित संख्या में कर सकता है। जियो प्रीपेड प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देता है। इस प्लान में ग्राहक को फ्री ओटीटी ऐप्स JioTV, JioCinema, JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

JioTV पर टीवी कंटेंट देखा जा सकता है। अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यहां पर ध्यान दें कि कंपनी इसमें जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं करती है। इसके अलावा जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now