Kissing Machine: किस डे पर गर्लफ्रेंड से हैं दूर? ये डिवाइस कराएगा नजदीकियों का एहसास; देखिए कैसे
Kissing Machine: जैसा कि सभी जानते हैं कि चाइना हर दिन कोई न कोई अटपटी टेक्नोलॉजी लेकर आता ही है. वैलेंटाइन वीक शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक किसिंग डिवाइस का वायरल वीडियो काफी चल रहा है. मतलब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को नजदीकियों का […]

Kissing Machine: जैसा कि सभी जानते हैं कि चाइना हर दिन कोई न कोई अटपटी टेक्नोलॉजी लेकर आता ही है. वैलेंटाइन वीक शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक किसिंग डिवाइस का वायरल वीडियो काफी चल रहा है. मतलब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को नजदीकियों का एहसास हो सकता है. दरअसल ये डिवाइस एक किसिंग डिवाइस है जो बिना इंसानी होठों के असली होठों का एहसास करा सकता है.
वैसे तो ऐसा वीडियो बीते साल में भी काफी वायरल हुआ था, जब इस डिवाइस को चाइना में पेश किया गया था. हालांकि ये डिवाइस एक बार फिर सामने आगया है.
क्या है ये किसिंग डिवाइस
आज के टाइम में टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि रोमांस के लिए भी अब इंसानों की जरूरत नहीं पड़ती है. अब एआई का कमाल ही देख लीजिए, अगर आप सिंगल भी हैं तो एआई जेनरेटेड लड़की को गर्लफ्रेंड बना सकते हैं. वो लड़की बिलकुल असली लड़की की तरह व्यवहार करती है. ऐसे में ये किसिंग डिवाइस बिना लड़की या लड़के के आपको फोन के जरिए असली किस की फीलिंग दे सकता है.
किसने बनाया ये डिवाइस: पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत के एक यूनिवर्सिटी ने इस किसिंग डिवाइस को बनाया है, इसे बनाने वाले स्टूडेंट ने इसे अपनी लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाली गर्लफ्रेंड के साथ दूरियों को कम करने के लिए बनाया था. ये डिवाइस एक मुंह के साइज का मॉडल है. ये ब्लूटूथ और एक ऐप के जरिए फोन से लिंक होता है.
एक तरीके से ये डिवाइस उन लोगों के लिए भी है जिन्हें मुंह में कोई बीमारी है. वो लोग भी किस का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. ये मशीन लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले कपल और मुंह की बीमारी से ग्रसित लोग दोनों के लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.
रियल किस की फीलिंग
इसके रिव्यू के मुताबिक, इस डिवाइस पर सिलिकॉन होंठ बनाए गए हैं जो बिलकुल इंसान के होंठ जैसे दिखते हैं. इस डिवाइस के लिए एक ऐप भी आता है. इसके लिए बस आपको डिवाइस को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करना है और अपनी विदेश में बैठी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को कॉल करना है. इस डिवाइस को किस करते टाइम आपको सांसो और वॉयस का एक्सपीरियंस भी मिलेगा.
ये डिवाइस चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाता है, फिलहाल भारत में ऐसी कोई डिवाइस सामने नहीं आई है.
