Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing लिपस्टिक को ऐसे लगाएं जिससे होंठों पर पूरे दिन टिका रहे, और ड्राई न हो…

लिपस्टिक को ऐसे लगाएं जिससे होंठों पर पूरे दिन टिका रहे, और ड्राई न हो…

Lipsticks hacks : लड़कियां अपने होंठों को सुंदर बनाने के लिए लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। यह उनके मेकअप का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन कई बार लिपस्टिक ठीक से नहीं चढ़ती और छिप जाती है। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर ठीक से टिकी रह सकती […]

Lipsticks hacks : लड़कियां अपने होंठों को सुंदर बनाने के लिए लिपस्टिक का उपयोग करती हैं। यह उनके मेकअप का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन कई बार लिपस्टिक ठीक से नहीं चढ़ती और छिप जाती है। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिससे लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर ठीक से टिकी रह सकती है.

कैसे लगाएं लिपस्टिक

लिपस्टिक लगाने के लिए सिर्फ एक ही स्ट्रोक काफी नहीं होता। सही तरीके से लगाने के लिए, मॉइस्चराइजेशन (जिससे होंठ नरम और चिकनी लगे), लिप लाइनर (जो होंठों की आकृति बनाए और लिपस्टिक को स्थिर रखे), और बेस सेट करना (जिससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे) जैसे चरणों को भी पूरा करना जरूरी है। इससे सुनिश्चित होता है कि आपका पसंदीदा शेड लंबे समय तक अच्छे से बना रहे.

ये बातें ध्यान में रखें:

  • हर हफ्ते दो बार अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें ताकि रूखी त्वचा दूर हो.
  • लिपस्टिक लगाने से पहले हाइड्रेटिंग बाम या लिप प्राइमर लगाएं, इससे लिपस्टिक लंबे समय तक ठीक रहेगी.
  • लिपस्टिक को दो कोट में लगाएं। ट्रांसलूसेंट या सेटिंग पाउडर लगाने से मैट फिनिशिंग मिलेगी।

 ये हैं 6 आसान मेकअप हैक्स: 6 easy beauty hacks

  1. अगर आपकी नाक पर ब्लैकहेड्स हैं और आपके पास स्क्रब नहीं है, तो एक कटोरी में पानी में टूथपेस्ट और सोडा मिलाकर नाक पर लगा सकते हैं। इसे 5 मिनट रखें और फिर धो लें।
  2. स्किन के रंग से मिलता-जुलता फाउंडेशन लगाएं। अगर आपके नीचे काले घेरे हैं, तो लाइट कंसीलर भी लगाएं।
  3. अगर आपकी नाक ऑयली है, तो नोज स्ट्रिप का इस्तेमाल करें। यह आपके नाक के तेल को सोख लेता है।
  4. जल्दी में पार्टी के लिए बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें।
  5. मस्कारा लगाना मुश्किल होता है, तो आप अलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  6. मेकअप रिमूवर के बजाय नारियल तेल, जैतून तेल, एलोवेरा जेल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें।