Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Magadh University PG Admission Session 2022-24: मगध विश्वविद्यालय के पीजी में नामांकन की तिथि घोषित; ये है लास्ट तिथि

Magadh University PG Admission Session 2022-24: मगध विश्वविद्यालय के पीजी में नामांकन की तिथि घोषित; ये है लास्ट तिथि

Magadh University PG Admission Session 2022-24: मगध विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मुख्यालय एवं कॉलेज के स्नातकोत्तर विभागों में पीजी सत्र 2022-24 में नामांकन हेतु आवेदन की जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। उक्त आशय की अधिसूचना अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश कुमार राय द्वारा शनिवार को जारी की गई।   जारी अधिसूचना के […]

Magadh University PG Admission Session 2022-24

Magadh University PG Admission Session 2022-24: मगध विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मुख्यालय एवं कॉलेज के स्नातकोत्तर विभागों में पीजी सत्र 2022-24 में नामांकन हेतु आवेदन की जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। उक्त आशय की अधिसूचना अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश कुमार राय द्वारा शनिवार को जारी की गई।

 

जारी अधिसूचना के अनुसार 12 फरवरी से विहित प्रपत्र में साथ मुख्यालय एवं कॉलेजों के स्नातकोत्तर विभागों में आवेदन पत्र जमा किया जाएगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी रखी गई है। मुख्यालय के छात्र सूचना केंद्र पर नामांकन आवेदन प्रपत्र प्राप्त होगा।