Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing एक नजर जरा देख तो लो! Mahindra Thar और Scorpio को मिला नया कलर ऑप्शन, Stealth Black में लग रही हैं जबरदस्त

एक नजर जरा देख तो लो! Mahindra Thar और Scorpio को मिला नया कलर ऑप्शन, Stealth Black में लग रही हैं जबरदस्त

Mahindra & Mahindra ने Thar और Scorpio Classic को एक नया एक्सटीरियर शेड दिया है। दोनों एसयूवी अब एक नए रंग में उपलब्ध हैं, जिसे स्टील्थ ब्लैक नाम दिया गया है। ये कलर स्कीम वाहन निर्माता के सिग्नेचर कलर नेपोली ब्लैक की जगह लेती है। Mahindra Thar और Scorpio के कलर ऑप्शन इस नए रंग […]

एक नजर जरा देख तो लो! Mahindra Thar और Scorpio को मिला नया कलर ऑप्शन, Stealth Black में लग रही हैं जबरदस्त

Mahindra & Mahindra ने Thar और Scorpio Classic को एक नया एक्सटीरियर शेड दिया है। दोनों एसयूवी अब एक नए रंग में उपलब्ध हैं, जिसे स्टील्थ ब्लैक नाम दिया गया है। ये कलर स्कीम वाहन निर्माता के सिग्नेचर कलर नेपोली ब्लैक की जगह लेती है।

Mahindra Thar और Scorpio के कलर ऑप्शन

इस नए रंग के साथ, महिंद्रा थार अब पांच अलग-अलग एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है, जबकि स्कॉर्पियो क्लासिक को चार रंग विकल्प मिलते हैं। महिंद्रा थार थ्री-डोर एसयूवी के पांच अलग-अलग रंग विकल्प हैं, इसमें रेड रेज, डीप ग्रे, स्टेल्थ ब्लैक, एवरेस्ट व्हाइट और डेजर्ट फ्यूरी शामिल है।

दूसरी ओर, महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक गैलेक्सी ग्रे, एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक और मोल्टेन रेड रेज जैसे रंग विकल्पों में उपलब्ध है। स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700, एक्सयूवी300 और बोलेरो नियो सहित ऑटोमेकर की अन्य एसयूवी नेपोली ब्लैक Diagnostic पेंट के साथ आती हैं।

5-Door Thar पर चल रहा काम

महिंद्रा वर्तमान में थार एसयूवी के 5-डोर वर्जन पर काम कर रहा है, जिसे थ्री-रो महिंद्रा थार के साथ ही सेल किया जाएगा। नई 5-Door Mahndra Thar सीधे तौर पर Maritu Suzuki Jimny को टक्कर देने वाली है। जिम्नी को पिछले साल ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित होने के बाद भारत में लॉन्च किया गया था। ओईएम वर्तमान में थार फाइव-डोर की रोड टेस्टिंग भी कर रहा है, जिसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Scorpio की कीमत और खासियत

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को भारत में पॉपुलर एसयूवी के अपडेटेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया था। इसे देश में स्कॉर्पियो एन के साथ बेचा जाता है, जिसमें स्कॉर्पियो की पिछली पीढ़ी की तुलना में काफी नया डिजाइन किया गया है। स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी की कीमत ₹13.59 लाख से ₹17.35 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

कंपनी की ये एसयूवी दो ट्रिम्स एस और एस11 में उपलब्ध, एसयूवी में वर्टिकल स्लैट्स, नए प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील आदि के साथ एक नया फ्रंट ग्रिल दिए गए हैं।

https://gaya.live/mahindra-thar-and-scorpio-get-new-color-options/