Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Indian Coast Guard के रूप में ऐसे बनाएं करियर, लाखों में होगी सैलरी

Indian Coast Guard के रूप में ऐसे बनाएं करियर, लाखों में होगी सैलरी

Indian Coast Guard: इंडियन कोस्ट गार्ड में करियर बनाना एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें जाकर आप समुद्री सुरक्षा, नौसेना सहायता, और इमरजेंसी रिस्पांस में योगदान दे सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड एक भारतीय सिक्योरिटी फोर्स है। यह भारतीय समुद्री सीमा और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा और नौसेना सहायता के लिए जिम्मेदार है। इसकी स्थापना दिसंबर […]

Indian Coast Guard

Indian Coast Guard: इंडियन कोस्ट गार्ड में करियर बनाना एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें जाकर आप समुद्री सुरक्षा, नौसेना सहायता, और इमरजेंसी रिस्पांस में योगदान दे सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड एक भारतीय सिक्योरिटी फोर्स है। यह भारतीय समुद्री सीमा और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा और नौसेना सहायता के लिए जिम्मेदार है। इसकी स्थापना दिसंबर 1977 में हुई थी और यह भारतीय सैन्य और नौसेना के साथ मिलकर समुद्री सुरक्षा में योगदान करती है।

इंडियन कोस्ट गार्ड हर साल विभिन्न पदों पर भर्तियां करता है।

कोस्ट गार्ड में सेलर के पद पर एंट्री होती है। इसके लिए एज लिमिट 18 से 22 साल है। इंडियन कोस्ट गार्ड में सबसे बड़ी पोस्ट डायरेक्टर जनरल की होती है। कोस्ट गार्ड के डायरेक्टर जनरल का पद 3 स्टार रैंक का ऑफिसर होता है। इसमें कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट और इंजीनियर जैसे पद भी शामिल होते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड, सेलर पद के उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। योग्य उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक साइट join Indiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोस्ट गार्ड में करियर बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं:

एलिजिबिलिटी: कोस्ट गार्ड में भर्ती के लिए आवश्यक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होता है। इसमें फिजिकल और मेंटल एबिलिटीज, आयु सीमा, शिक्षा का स्तर और अन्य क्राइटेरिया शामिल हो सकते हैं।

अप्लाई: कोस्ट गार्ड की नौकरियों के लिए अप्लाई करना होता है। यह कभी ऑनलाइन या कभी ऑफलाइन मोड़ में हो सकता है। आप आवश्यक जानकारी और डाक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Indian Coast Guard
Indian Coast Guard

किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने से पहले उसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। उसमें दिए गए प्रोसेस के अनुसार लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, इंटरव्यू या मेडिकल परीक्षण के लिए तैयार रहें। कोस्ट गार्ड की नौकरियों में साहस, और जिम्मेदारी से काम करना होता है, और इसमें समुद्री सुरक्षा, जीवन बचाव, और तटीय सुरक्षा में योगदान करने का अवसर मिलता है।

Last updated on December 30, 2023. This article represents the author's views.