Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing कांग्रेस पर नरम पड़ीं ममता बनर्जी! पश्चिम बंगाल में अब दिया 5 सीटों का ऑफर, लेफ्ट के लिए अलग प्लान

कांग्रेस पर नरम पड़ीं ममता बनर्जी! पश्चिम बंगाल में अब दिया 5 सीटों का ऑफर, लेफ्ट के लिए अलग प्लान

आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है. इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नर्म रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेस को पांच सीटों का ऑफर दिया है. जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है. कांग्रेस और […]

कांग्रेस पर नरम पड़ीं ममता बनर्जी! पश्चिम बंगाल में अब दिया 5 सीटों का ऑफर, लेफ्ट के लिए अलग प्लान

आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है. इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नर्म रुख अख्तियार करते हुए कांग्रेस को पांच सीटों का ऑफर दिया है. जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है. कांग्रेस और टीएमसी के बीच कई दिनों से सीटों के बंटवारे को लेकर गहमा गहमी चल रही थी.

अब खबर है कि ममता ने कांग्रेस को राज्य में पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. दोनों ही पार्टियों का मानना है कि साथ लड़ने पर कांग्रेस लेफ्ट का वोट बीजेपी को जा सकता है. ऐसे में बेहतर यही है कि केरल की तर्ज पर आपसी सहमति से आमने सामने लड़ें, जिससे बीजेपी के पक्ष में जाने वाला वोट बंट जाए.

दरअसल इंडिया गठबंधन का अहम मकसद बीजेपी और प्रधानमंत्री की जीत की को हर हाल में रोकना है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में धुर वुरोधी मनाने जाने वाले टीएम और लेफ्ट भी इंडिया गंठबधन में शामिल है. वहीं सीट शेयरिंग पर बात न बन पाने की वजह से ममता ने इंडिया गठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया था. लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेलस के प्रति नरम रुख अपनाया है और 5 सीटों का ऑफर दिया है.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now