Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Mann Ki Baat: नए साल से पहले पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, राम मंदिर, फिट इंडिया और स्टार्टअप पर होगी चर्चा!

Mann Ki Baat: नए साल से पहले पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, राम मंदिर, फिट इंडिया और स्टार्टअप पर होगी चर्चा!

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किये हैं। मन की बात कार्यक्रम 31 दिसम्‍बर को प्रसारित किया जाएगा और यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बार […]

Mann Ki Baat: नए साल से पहले पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, राम मंदिर, फिट इंडिया और स्टार्टअप पर होगी चर्चा!

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किये हैं। मन की बात कार्यक्रम 31 दिसम्‍बर को प्रसारित किया जाएगा और यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बार हम जिन विषयों पर चर्चा करेंगे उनमें फिट इंडिया भी शामिल है जो युवाओं की सर्वाधिक पसंद है। और 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम करेंगे।

इस एप के माध्यम से साझा करें अनुभव

पीएम मोदी ने लोगों से इस आंदोलन के अनूठे पहलुओं पर गौर करने, नवीन स्वास्थ्य स्टार्टअप पर चर्चा करने तथा युवा भारतीय व्यायाम शैलियों को कैसे अपना रहे हैं, इस पर विचार साझा करने का आह्वान किया। लोग अपनी फिटनेस दिनचर्या और पोषण संबंधी नवाचारों को भी प्रधानमंत्री के साथ साझा कर सकते हैं। लोग नमो ऐप पर ‘स्वस्थ मैं, स्वस्थ भारत’ के तहत अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। वहीं, जनता टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 भी डायल कर अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन लाइनें 29 दिसंबर तक खुली रहेंगी। लोग सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव देने के लिए 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एस०एम०एस० पर लिंक प्राप्त कर अपना सुझाव दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री आपको उन विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं जिन्हें उन्हें मन की बात के 108वें एपिसोड में संबोधित करना चाहिए।

पुराना Smartphone रिपेयर कराते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें, वरना छोटी सी मिस्टेक करवा देगी आपकी भरी नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Last updated on January 2, 2024. This article represents the author's views.