Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing MS Dhoni के हाथ में दिख रहे फिटनेस बैंड का नाम क्या है? जानें इसकी क़ीमत से लेकर सभी खासियत तक…

MS Dhoni के हाथ में दिख रहे फिटनेस बैंड का नाम क्या है? जानें इसकी क़ीमत से लेकर सभी खासियत तक…

MS Dhoni Fitness Band: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से करीब 4 साल पहले ही संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी उनकी चर्चाएं होती रहती है. अगर आईपीएल का सीज़न चल रहा हो तो धोनी की ख़बरें आना तो लाज़मी बात है, लेकिन अगर आईपीएल का सीज़न ना हो तो कभी उनके लुक, […]

MS Dhoni के हाथ में दिख रहे फिटनेस बैंड का नाम क्या है? जानें इसकी क़ीमत से लेकर सभी खासियत तक…

MS Dhoni Fitness Band: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से करीब 4 साल पहले ही संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी उनकी चर्चाएं होती रहती है. अगर आईपीएल का सीज़न चल रहा हो तो धोनी की ख़बरें आना तो लाज़मी बात है, लेकिन अगर आईपीएल का सीज़न ना हो तो कभी उनके लुक, तो कभी उनके फैशन के चर्चे मीडिया में होते रहते हैं. आजकल धोनी की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ में एक अनोखा फिटनेस बैंड दिखाई दे रहा है.

आप हमारे इस आर्टिकल के पिक्चर में भी देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हाथों में एक फिटनेस बैंड पहन रखा है. आइए हम आपको बताते हैं कि यह फिटनेस बैंड कौनसा है, इसकी खासियत क्या है, और यह कितने रुपयों में मिलता है.

धोनी और विराट समेत कई लोग पहनते Whoop Band

दरअसल, भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी Whoop कंपनी का फिटनेस बैंड पहनते हैं. इस पिक्चर में धोनी ने जिस फिटनेस बैंड को पहना है, उसका नाम Whoop Band 4.0 है. आपको बता दें कि कुछ महीने पहले विराट कोहली के हाथ में भी एक फिटनेस बैंड स्पॉट किया गया था, और वो भी यह यानी Whoop Band 4.0 ही था. इस फिटनेस बैंड को धोनी के अलावा कोहली, मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटर्स और पूर्व क्रिकेटर्स समेत कई नामी लोग पहनते हैं.

यह फिटनेस बैंड दुनियाभर के एथलीट्स के बीच में काफी लोकप्रिय है. उदाहरण के लिए इस हेल्थ एंड फिटनेस ट्रैकर को एनबीए के स्टार एथलीट लेब्रोन जेम्स, माइकल फेल्प्स, रोरी मैकलरॉय और टाइगर वुड्स समेत दुनियाभर के कई एथलीट पहनते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अमेरिका की कंपनी है WHOOP

WHOOP एक यूएस-बेस्ड टेक कंपनी है, जो अपने एडवांस हेल्थ एंड फिटनेस ट्रैकिंग प्रॉडक्ट्स के लिए जानी जाती है. यह यूजर्स के फिज़िकल एक्टिविटी, रिकवरी (चोट से रिकवरी), तनाव समेत काफी सारी चीजों की निगरानी करती है. इस कंपनी का बैंड अपनी सादगी और साफ-सुथरे लुक के कारण अपने प्रतिस्पर्धियों से काफी अलग दिखता है. इसका डिजाइन दिखने में काफी सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक वाला लगता है.

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बाकी अन्य कंपनियों की फिटनेस बैंड की तरह WHOOP बैंड में कोई स्क्रीन नहीं होती है. दरअसल, इसके स्ट्रैप में पांच सेंसर्स होते हैं, जो यूजर्स का डेटा जैसे हार्ट रेट, उसमें हो रहे बदलाव, तापमान, मूवमेंट और स्किन कंडेक्टिविटी आदि चीजों को नापता है, और उनपर हमेशा नज़र बनाए रखता है.

  • इस फिटनेस बैंड में स्क्रीन नहीं होती.
  • यह Whoop ऐप के साथ मिलकर काम करता है.
  • इस फिटनेस बैंड को पहनने और ऐप से कनेक्ट करने के बाद कुछ दिनों तक कैलिब्रेट होता है, और फिर यूजर के शरीर का सटीक डेटा दिखाना शुरू कर देता है. WHOOP Band 4.0 सिर्फ दो-चार नहीं बल्कि कई तरह के शारीरिक डेटा को ट्रैक करता है, जिसके जरिए यूजर्स अपने शरीर को फिट रख पाते हैं.
  • इसकी बैटरी पांच दिन तक चलती है और प्रतिदिन 100MB डेटा जेनरेट करती है. यह एक पर्सनल डिजिटल कोच की तरह काम करता है. इसकी मदद से यूजर्स ट्रेनिंग लोड्स, इंजरी से रिकवरी, क्वालिटी ऑफ स्लिप यानी यूजर्स ने कितनी नींद ली है, और उन्हें कितनी नींद की जरूरत है.

डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों ने मिलकर बनाया

WHOOP का दावा है कि इसके लगातार विकसित होने वाले मैट्रिक्स काफी सटीक और “विज्ञान समर्थित” हैं. इसे बनाने के लिए बहुत सारे डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों की टीम मिलकर काम करती है. यह डिवाइस पांच एलईडी और चार फोटोडायोड के साथ काफी सटीक डेटा कैप्चर करता है.

IP68 डस्ट-प्रूफ और वाटर रसिस्टेंट के साथ आता है. यह पानी में 10 मीटर नीचे तक दो घंटे तक रहने पर भी खराब नहीं होता. इस बैंड को सिर्फ अपने कलाई में ही पहनना जरूरी नहीं है, बल्कि यूजर्स इसे बाइसेप्स, कपड़े, मोज़े या अंडरवियर में भी इस बैंड को रख सकते हैं.

इस फिटनेस बैंड की कीमत कितनी है?

यह फिटनेस बैंड सब्सक्रिप्शन बेसिस पर मिलता है. उदाहरण के तौर पर आप एक या दो साल के सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ इस फिटनेस बैंड को खरीद सकते हैं. अगर आप एक साल के सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ इस फिटनेस बैंड को खरीदेंगे तो आपको करीब 35,870 रुपये खर्च करने पड़ेगें. हालांकि, अलग-अलग कलर और डिजाइन की कीमत थोड़ी कम या ज्यादा भी रहती है.