Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing NEET UG 2024 की इन 10 टिप्स से करें तैयारी, टॉप कॉलेजों में जरूर मिलेगा दाखिला !

NEET UG 2024 की इन 10 टिप्स से करें तैयारी, टॉप कॉलेजों में जरूर मिलेगा दाखिला !

NEET UG 2024 Preparation Tips: डॉक्टर बनना एक रिस्पेक्टफुल और रिस्पांसिबल प्रोफेशन है। डॉक्टर बनने के लिए NEET परीक्षा पास करना जरूरी है। बिना किसी फॉर्मल कोचिंग इंस्टिट्यूट के घर पर रहकर इसकी तैयारी करने के लिए डिसिप्लिन की जरुरत होती है। उम्मीदवारों को हमेशा मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। अगर अभ्यर्थी यहां बताए […]

NEET UG 2024 Preparation Tips

NEET UG 2024 Preparation Tips: डॉक्टर बनना एक रिस्पेक्टफुल और रिस्पांसिबल प्रोफेशन है। डॉक्टर बनने के लिए NEET परीक्षा पास करना जरूरी है। बिना किसी फॉर्मल कोचिंग इंस्टिट्यूट के घर पर रहकर इसकी तैयारी करने के लिए डिसिप्लिन की जरुरत होती है। उम्मीदवारों को हमेशा मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। अगर अभ्यर्थी यहां बताए गए टिप्स का पालन करते हैं, तो उन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

परीक्षा को ठीक से जानें

NEET परीक्षा में बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के MCQ आते हैं। NEET का सिलेबस 11वीं और 12वीं कक्षा की NCERT बुक्स पर आधारित है। आपको यह सिलेबस अच्छी तरह से कवर करना चाहिए।

पढाई का अपना अलग प्लान बनाएं

एक प्लान बनाएं जिसमें आपका समय पॉजिटिवली यूज हो, और आप सभी विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। NEET 2024 की तैयारी शुरू करने से पहले, एक स्ट्रांग स्ट्रेटजी बनाएं।

NEET Syllabus 2024 को जानें

NEET 2024 के सिलेबस को अच्छी तरह से समझना जरूरी है। हर सब्जेक्ट के लिए जरूरी कॉन्सेप्ट्स और सोर्स की पढ़ाई करें। NCERT बुक्स की मदद से NEET परीक्षा की तैयारी करें, एडिशनल मटेरियल के लिए अन्य रेफरेंस बुक्स की भी मदद लें। अगर किसी विषय में कमजोर हैं, तो उसे ज्यादा समय दें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

टाइम टेबल बनाएं

टाइम को ठीक से मैनेज करें, हर सब्जेक्ट को बराबरी से पढ़ें। इसमें आपका टारगेट, आपका स्टडी शेड्यूल, और आपके पढ़ाई के लिए जरूरी सोर्सेज शामिल होने चाहिए। स्ट्रेटजी को समय-समय पर बदलें। रोजाना कम से कम 5-6 घंटे पढ़ाई करें।

पिछले साल के पेपर्स से प्रक्टिस करें

पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर्स को पढ़ें ताकि आप परीक्षा का पैटर्न समझ सकें और मैक्सिमम प्रैक्टिस हो सके। यह पैटर्न और सवालों को समझने का एक अच्छा तरीका है।

मॉक टेस्ट दें

इससे आपको एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट करने में भी मदद मिलेगी। रेगुलर इंटरवल पर मॉक टेस्ट लें ताकि आप अपनी तैयारी को इवेलुएट कर सकें।

रिवीजन करें

आपने जो कॉन्सेप्ट पढ़ें हैं , उन्हें अच्छे से दोहराएं।

स्वास्थ्य का ख्याल रखें

सही खाना, अच्छी नींद, और एक्सरसाइज के साथ अच्छे स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ताकि आप स्ट्रेस फ्री रहें और अच्छी तैयारी कर सकें। हर रात कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। अपने खाने में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें।

घबराए नहीं

सीधे-सीधे और साफ रूप से पढाई करें, और ध्यान से सभी चैप्टर्स को समझें। रेफरेंस बुक्स पढ़ें।

विश्वास रखें

अपने ऊपर विश्वास रखें और अपनी क्षमताओं को समझें। अपनी तैयारी पर ध्यान दें। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो आप नीट 2024 में सफल हो सकते हैं।

Last updated on January 2, 2024. This article represents the author's views.