Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing लोहा-लोहा करती रही Nexon, इस SUV में आ गए 70 सेफ्टी फीचर, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ Extra Strength वाली बॉडी

लोहा-लोहा करती रही Nexon, इस SUV में आ गए 70 सेफ्टी फीचर, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ Extra Strength वाली बॉडी

सेफटी फीचर्स और रेकिंग की बात आते ही सबसे पहले लोग टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) का नाम लेते हैं. कार का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने के साथ ही कंपनी ने इसको कहीं ज्यादा इंप्रूव कर दिया. फिर बात की जाए सेफ्टी फीचर्स की, परफॉर्मेंस की या फिर स्पेस की इस एसयूवी के आगे कोई भी […]

लोहा-लोहा करती रही Nexon, इस SUV में आ गए 70 सेफ्टी फीचर, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के साथ Extra Strength वाली बॉडी

सेफटी फीचर्स और रेकिंग की बात आते ही सबसे पहले लोग टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) का नाम लेते हैं. कार का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने के साथ ही कंपनी ने इसको कहीं ज्यादा इंप्रूव कर दिया. फिर बात की जाए सेफ्टी फीचर्स की, परफॉर्मेंस की या फिर स्पेस की इस एसयूवी के आगे कोई भी गाड़ी फीकी ही नजर आती है. लेकिन अब नेक्सॉन का एक बड़ा तोड़ इसी महीने देश में दस्तक देने जा रहा है. अब तक इस गाड़ी को लुक्स और टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता था लेकिन अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल अपने सेफ्टी फीचर्स और बिल्ट क्वालिटी में भी कहीं आगे होगा. इस कार को बनाने वाली कंपनी देश में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली लिस्ट में भी दूसरे पायदान आती है. अब ऐसे में नेक्सॉन की लंबे समय से एसयूवी सेगमेंट में चलती आ रही बादशाहत खत्म होती दिख रही है.

हम यहां पर बात कर रहे हैं ह्युंडई क्रेटा फेसलिफ्ट मॉडल (Hyundai Creta Facelift) की. क्रेटा का फेसलिफ्ट कंपनी इसी महीने 16 तारीख को लॉन्च कर सकती है. कार की बुकिंग ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है. इसको आप 25 हजार रुपये की कीमत पर बुक करवा सकते हैं. क्रेटा को लेकर बड़ी खबर ये है कि अब इसमें आपको न केवल बेहतर टेक्नोलॉजी मिलेगी बल्कि बेहतर बिल्ट क्वालिटी के साथ ही बड़ी संख्या में सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे. आइये आपको बताते हैं नई क्रेटा में क्या कुछ होगा खास….

गिनते-गिनते थक जाओगे, इतने सेफ्टी फीचर

क्रेटा में कंपनी ने स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर जैसे 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट वार्निंग के साथ ही 70 सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. जो इस कार को सुपर सेफ बनाते हैं. इसी के साथ कंपनी ने कार में लेवल 2 ADAS भी दिया है. एडीएएस का फीचर नेक्सॉन में भी देखने को नहीं मिलता है. वहीं इतने सेफ्टी फीचर्स भी नेक्सॉन में नहीं हैं जो क्रेटा को इससे एक कदम आगे बढ़ाते हैं.

अब मिलेगी दमदार बॉडी

कंपनी ने कार की बॉडी को भी स्ट्रैंथ देने के लिए काफी बदलाव किए हैं. कंपनी के अनुसार कार की बॉडी एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील से बनाई गई है. कार की मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग के दौरान फ्लोर, साइड्स और क्रैश पैड्स को एक्‍स्ट्रा स्ट्रॉन्ग बनाया गया है जिससे कार में बैठने वाले सभी सुरक्षित रहें.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

7 वेरिएंट और 3 इंजन ऑप्‍शन

क्रेटा के नए मॉडल में आपको 7 वेरिएंट ऑफर किए जाएंगे. इसमें ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) शामिल हैं. वहीं बात की जाए कलर ऑप्‍शन की तो मोनोटोन शेड में आपको रोबस्ट एमराल्ड पर्ल, फिएरी रेड, रेंजर, खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे देखने को मिलेंगे. वहीं डुअल टोन शेड में ब्लैक रूफ के साथ एटलस वाइट उपलब्‍ध होगा.

कार अब आपको 1.5 लीटर के नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्‍ध होगी. इसी के साथ कार में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिलेगा. गौरतलब है कि 1.5 लीटर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन वही है जो कंपनी वरना के नए मॉडल में भी देती है. ये इंजन 160 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. नई वरना में आपको 6 स्पीउ मैनुअल, आईवीटी, 7 स्पीड डीसीटी और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्‍शन मिलेगा.