Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing नीतीश कुमार व्यस्त, खड़गे का फोन नहीं उठा रहे: जयराम रमेश

नीतीश कुमार व्यस्त, खड़गे का फोन नहीं उठा रहे: जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत व्यस्त हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के फोन नहीं उठा रहे हैं। रमेश ने कहा, “नीतीश कुमार बहुत व्यस्त हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन वे व्यस्त होने के कारण […]

नीतीश कुमार व्यस्त, खड़गे का फोन नहीं उठा रहे: जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत व्यस्त हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के फोन नहीं उठा रहे हैं।

रमेश ने कहा, “नीतीश कुमार बहुत व्यस्त हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन वे व्यस्त होने के कारण बात नहीं कर पाए।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार के साथ गठबंधन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके लिए दोनों दलों के बीच बातचीत जरूरी है।

बिहार में राजनीतिक उठापटक:

पिछले कुछ दिनों से बिहार में राजनीतिक उठापटक चल रही है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में वापसी कर ली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके बाद से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नीतीश कुमार को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

नीतीश रहे व्यस्थ

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं, बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।

कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक

दूसरी ओर बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि हमने कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। अखिलेश ने कहा कि राज्य में जो भी होगा वो हमारे पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी क्या चल रहा है, उसका कुछ नहीं पता है।