Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सानिया मिर्जा-शोएब मलिक ही नहीं, इस भारतीय स्टार का भी हुआ था पाकिस्तानी क्रिकेटर से तलाक, देखिए तस्वीरें

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक ही नहीं, इस भारतीय स्टार का भी हुआ था पाकिस्तानी क्रिकेटर से तलाक, देखिए तस्वीरें

आखिर वो खबर सच हो ही गई, जिसको लेकर पिछले एक साल से भी ज्याद वक्त से अफवाहें चल रही थीं. भारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक 13 साल की शादी के बाद अलग हो गए. दोनों की शादी 2010 में हुई थी, जो काफी चर्चा और विवाद की […]

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक ही नहीं, इस भारतीय स्टार का भी हुआ था पाकिस्तानी क्रिकेटर से तलाक, देखिए तस्वीरें

आखिर वो खबर सच हो ही गई, जिसको लेकर पिछले एक साल से भी ज्याद वक्त से अफवाहें चल रही थीं. भारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक 13 साल की शादी के बाद अलग हो गए. दोनों की शादी 2010 में हुई थी, जो काफी चर्चा और विवाद की वजह बनी थी. (Twitter/Sania Mirza)

sania mirza shoaib malik wedding

शोएब मलिक ने शनिवार 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी के ऐलान के साथ ही हर किसी के शक को हकीकत में बदल दिया. हालांकि शोएब मलिक अकेले ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं हैं, जिसने किसी भारतीय महिला के साथ शादी की. बल्कि एक क्रिकेटर ने तो भारतीय एक्टर से शादी की थी और उन दोेनों का भी तलाक हो गया था. (Twitter/Shoaib Malik)

whatsapp image 2024 01 20 at 11.52.02 am

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पाकिस्तान के महानतम बल्लेबाज और एशियन ब्रैडमैन के नाम से मशहूर जहीर अब्बास ने 1988 में भारत की रीता लूथरा से शादी की थी. दोनों की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी, जब जहीर वहां काउंट्री क्रिकेट खेल रहे थे और रीता इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं. जहीर अब्बास की भी ये दूसरी शादी थी. रीता लूथरा ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर समीना रख लिया था. (Twitter/Celina Jetley)

zaheer abbas reeta luthra

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहसिन खान ने 1970-80 के दौर की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय थीं. दोनों की शादी 1983 में हुई थी. रीना उस वक्त तक कालीचरण और नागिन जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में कर चुकी थींं. शादी के बाद रीना कुछ वक्त तक पाकिस्तान में भी रहीं लेकिन कुछ ही साल में दोनों का तलाक हो गया. फिर 1992 में रीना रॉय वापस भारत आईं. दोनों की एक बेटी है. (Twitter/@BambayBasanti)

mohisn khan reena roy

शोएब मलिक के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भी भारतीय लड़की से शादी की. 2019 में हसन अली का निकाह हरियाणा की सामिया आरजू से हुई, जो दुबई में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं. सामिया का जन्म नूंह जिले में हुआ था लेकिन उनका परिवार अब गुरुग्राम में रहता है. (Twitter/Hassan Ali)

hassan ali samiya arzoo

Leave a Comment