Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing OnePlus Community Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन और टैबलेट, इतना है डिस्काउंट

OnePlus Community Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन और टैबलेट, इतना है डिस्काउंट

सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टैबलेट आप वनप्लस सेल का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने OnePlus Community Sale का आयोजन किया है, जिसमें ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर डील्स और डिस्काउंट मिल रहा है. जल्द ही कंपनी OnePlus 12 को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है. इसकी लॉन्चिंग से […]

OnePlus Community Sale शुरू, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन और टैबलेट, इतना है डिस्काउंट

सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टैबलेट आप वनप्लस सेल का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने OnePlus Community Sale का आयोजन किया है, जिसमें ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर डील्स और डिस्काउंट मिल रहा है. जल्द ही कंपनी OnePlus 12 को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है.

इसकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी दूसरे फोन्स पर आकर्षक डील दे रही है. OnePlus 10 Pro को आप आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा OnePlus Nord CE 3 पर भी ऑफर मिल रहा है. कंपनी के पहले टैबलेट OnePlus Pad को और OnePlus Buds Pro 2 को भी आप अफोर्डेबल प्राइस पर खरीद पाएंगे.

OnePlus Community Sale में मिल रहे ये ऑफर्स

OnePlus 10 Pro को कंपनी ने मार्च 2022 में लॉन्च किया था. ये फोन 66,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, जो अब 61,999 रुपये में मिल रहा है. हालांकि, ये बेनिफिट उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जो फोन ICICI बैंक कार्ड या One Card के जरिए पेमेंट करके खरीदेंगे. ये हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है.

इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रहा है. इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

टैबलेट पर भी है डिस्काउंट

OnePlus Pad को कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 37,999 रुपये है. इसे आप 5000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये टैबलेट भी ICICI बैंक और One Card के ऑफर के साथ आता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, Dimensity 9000 प्रोसेसर और 9150mAh की बैटरी मिलती है.

अगर आप मिड रेंज डिवाइस चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 3 को ट्राई कर सकते हैं, जो सेल में 24,999 रुपये में मिल रहा है. इस फोन का ओरिजनल प्राइस 26,999 रुपये है. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-inch की AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 782G प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलती है.