Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing बिना प्रमोशन और शोर के, साउथ की यह मूवी बनाई धूम बॉक्स ऑफिस पर, सायरन और लाल सलाम को भी पीछे छोड़ा…

बिना प्रमोशन और शोर के, साउथ की यह मूवी बनाई धूम बॉक्स ऑफिस पर, सायरन और लाल सलाम को भी पीछे छोड़ा…

Ooru Peru Bhairavakona 3 Days Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तेरी बातों, भ्रमयुगम, सायरन और कुछ पंजाबी फिल्मों के बारे में बहुत चर्चा है। लोग सोच रहे हैं कि इन फिल्मों की कमाई कैसे हो रही है। वहीं, एक फिल्म है जिसका प्रमोशन या फैंस के बीच कोई शोर नहीं हुआ, लेकिन […]

बिना प्रमोशन और शोर के, साउथ की यह मूवी बनाई धूम बॉक्स ऑफिस पर, सायरन और लाल सलाम को भी पीछे छोड़ा…

Ooru Peru Bhairavakona 3 Days Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तेरी बातों, भ्रमयुगम, सायरन और कुछ पंजाबी फिल्मों के बारे में बहुत चर्चा है। लोग सोच रहे हैं कि इन फिल्मों की कमाई कैसे हो रही है। वहीं, एक फिल्म है जिसका प्रमोशन या फैंस के बीच कोई शोर नहीं हुआ, लेकिन उसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है। सिर्फ 4 दिनों में उस फिल्म ने इतनी कमाई की है कि फैंस कह रहे हैं कि वह अपना बजट कमाने के बहुत करीब है.

यह फिल्म “ओरु पेरु भैरवकोण” है, जिसमें सुदीप किशन, वर्षा बोलम्मा, काव्या थापर, कुशी रवि और वेन्नेला किशोर अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन वी आनंद ने किया है और इसका बजट केवल 25 करोड़ रुपये है। यह एक तेलुगू फैंटसी फिल्म है, जिसमें एक आदमी भैरवकोण की दुनिया में कुछ सवालों का सामना करता है। उसे वहाँ से बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं दिखता है.

इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, 16 फरवरी को रिलीज होने के बाद पहले दिन फिल्म ने 2.6 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 2.9 करोड़ रुपए तक पहुंची। संडे को फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपए कमाए। भारत में केवल 3 दिनों में फिल्म ने 8.70 करोड़ रुपए की कमाई की। विश्वभर में इस फिल्म ने कुल 10 करोड़ रुपए तक कमाई की है। रिव्यू के हिसाब से, फिल्म को ऑडियंस और आलोचकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now