Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing OpenAI अब नए स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है, Apple को मिल सकती है कांटे की टक्कर

OpenAI अब नए स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है, Apple को मिल सकती है कांटे की टक्कर

बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं Ai के आने के बाद स्मार्टफोन के बहुत से फीचर्स एआई के साथ अपग्रेड किए गए। ऐसे में अगर पूरा फोन ही AI आधारित हो तो? एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि जिससे पता चला है कि OpenAI एक नया स्मार्टफोन […]

OpenAI अब नए स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है, Apple को मिल सकती है कांटे की टक्कर

बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं Ai के आने के बाद स्मार्टफोन के बहुत से फीचर्स एआई के साथ अपग्रेड किए गए। ऐसे में अगर पूरा फोन ही AI आधारित हो तो? एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि जिससे पता चला है कि OpenAI एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

आपको बता दें कि बीते बुधवार को एपल के एक और अधिकारी टैंग टैन ने कंपनी छोड़ दी है। टैन iPhone और Apple वॉच डिजाइन टीम का नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि ये एक आम बात है कि कोई कार्यकारी कंपनी छोड़े, लेकिन टैन किस कंपनी से नाता जोड़ेंगे ये मायने रखता है।

अब नई जानकारी सामने आई है कि टैन एपल के एक अन्य पूर्व कार्यकारी जॉनी इवे के साथ उनकी कंपनी लवफ्रॉम में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले ये बात भी सामने आई कि Ive और LoveFrom एक ‘डिवाइस’ पर काम कर रहे थे जो AI-First होगा और जिसे OpenAI और इसके CEO सैम अल्टमैन का भी सपोर्ट मिल रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

कौन है जॉनी इवे ?

जानकारी के लिए बता दें कि जॉनी इवे ने Apple के साथ 27 सालों तक काम किया। इस लंबी अवधि में इवे ने कई खास प्रोडक्ट पर काम किया है, जिसमें 1998 iMac, iPhone और यहां तक कि Apple पार्क परिसर का डिजाइन भी शामिल है। मगर 2019 में इवे ने चुपचाप कंपनी छोड़ दी। इसके बाद से वह एपल के साथ-साथ कुछ अन्य टेक कंपनियों के साथ भी काम कर रहे हैं। फिलहाल वे OpenAI से जुड़े हैं , जिसने ChatGPT और Dall-E जैसे जेनरेटिव AI टूल के साथ दुनिया को बदल दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

नए फोन पर चल रहा है काम

जैसा कि हम जानते हैं कि इवे की कंपनी लवफ्रॉम जरूर कुछ खास बनाने की तैयारी में है। इसके लिए इवे, सैम अल्टमैन और अब टैन लगातार काम में लगे हैं। ये एक ऐसा डिवाइस होगा, जो 2007 में आए आईफोन के बदलाव को पूरी तरह से बदल सकता है ये नया डिवाइस आईफोन के बसाए इस संसार को एक नया आयाम देगा। हम उम्मीद कर सकते है कि इससे आईफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

iPhone ने अपने आने के साथ कई बड़े बदलाव जैसे टचस्क्रीन, सहज इंटरफेस और मजबूत ऐप स्टोर पेश किए है, जिसमें फोन की दुनिया में क्रांति ला दी। Apple ने आईफोन के साथ फोन को बात करने की डिवाइस के अलग एक इन ऑल-इन-वन डिवाइस में बदल दिया। आने वाले समय में फोन को एआई के साथ जोड़ा जाएगा, जो कि ओपनएआई और सैम अल्टमैन की नई पहल होगी।

इवे और टैन के डिजाइन चॉप्स के साथ एक ऐसा डिवाइस बना सकते है, जो दुनिया को फिर से बदलने की क्षमता रखता है। Ive की कंपनी LoveFrom में पहले से ही कम से कम 20 पूर्व Apple कर्मचारी है , जो अब उसके साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल रिपोर्टे एक ‘एआई डिवाइस’ की ओर इशारा कर रही हैं, जिस पर लवफ्रॉम काम कर रहा है। उम्मीद है कि ये भविष्य का फोन हो सकता है।