Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing 5,000mA बैटरी और DSLR Camera खासियत वाला Oppo F25 Pro 5G होगा 29 फरवरी को लॉन्च, Amazon पर होगा उपलब्ध, जानें सबकुछ

5,000mA बैटरी और DSLR Camera खासियत वाला Oppo F25 Pro 5G होगा 29 फरवरी को लॉन्च, Amazon पर होगा उपलब्ध, जानें सबकुछ

Oppo F25 Pro 5G Lounch In India: Oppo कथित तौर पर Oppo F25 Pro 5G पर काम कर रही है। बीते कुछ हफ्तों से अफवाह है कि भारत को जल्द ही F-सीरीज Oppo स्मार्टफोन मिलेगा। आज ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की कि Oppo F25 Pro 5G को भारत में 29 फरवरी को पेश […]

5,000mA बैटरी और DSLR Camera खासियत वाला Oppo F25 Pro 5G होगा 29 फरवरी को लॉन्च, Amazon पर होगा उपलब्ध, जानें सबकुछ

Oppo F25 Pro 5G Lounch In India: Oppo कथित तौर पर Oppo F25 Pro 5G पर काम कर रही है। बीते कुछ हफ्तों से अफवाह है कि भारत को जल्द ही F-सीरीज Oppo स्मार्टफोन मिलेगा। आज ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की कि Oppo F25 Pro 5G को भारत में 29 फरवरी को पेश किया जाएगा। Amazon पर उपलब्ध इसकी माइक्रोसाइट से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है।

Oppo F25 Pro 5G का डिजाइन

माइक्रोसाइट पर उपलब्ध ऑफिशियल फोटो की पुष्टि हुई है कि Oppo F25 Pro 5G में एक पंच-होल डिस्प्ले होगी जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इंटीग्रेटेड लग रही है। स्मार्टफोन के रियर पैनल में ट्रिपल-कैमरा यूनिट और एक एलईडी फ्लैश है। इसे दो कलर मैरून और लाइट ब्लू कलर में बेचा जाएगा। इन वेरिएंट्स के मार्केटिंग शेड्स अभी तक पता नहीं चले हैं।

Read more खुशखबरी! अब कंप्यूटर को कहीं भी ले जाना हुवा आसान- दुनिया में पहली बार लैपटॉप जैसा दिखने वाला कंप्यूटर हुवा लॉन्च!

Oppo F25 Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Oppo ने अभी तक Oppo F25 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अफवाहों से पता चला है कि Oppo Reno 11F 5G का एक संशोधित या रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो कुछ साउथ ईस्ट एशियाई बाजारों में उपलब्ध है। Reno 11F 5G में 6.7 इंच की Amoled डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में डाइमेंशिटी 7050 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Reno 11F 5G में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo F25 Pro 5G के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बीते साल आए Oppo F23 5G की कीमत 24,999 रुपये थी, वहीं F25 Pro की कीमत 30,000 रुपये थी। यह अभी साफ नहीं है कि ब्रांड F25 का नॉन प्रो वर्जन ला रही है या नहीं।

Read more 6,000mAh की बैटरी और 8GB RAM के साथ iQoo Z9 5G होगा भारत में लॉन्च, माइक्रोसाइट से डिजाइन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा; देखिए सभी डीटेल्स