Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Pakistan New Currency Notes: पाकिस्‍तान में नोटबंदी! भारत पर कसा तंज के बाद… नई करेंसी छापने का किया ऐलान

Pakistan New Currency Notes: पाकिस्‍तान में नोटबंदी! भारत पर कसा तंज के बाद… नई करेंसी छापने का किया ऐलान

Pakistan New Currency Notes: नकदी की समस्‍या से जूझ रहा पाकिस्‍तान (Pakistan) 20 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के नए नोट जारी करेगा. यह फैसला पाकिस्‍तानी सरकार ने नकली नोटों (Fake Notes of Pakistan) की समस्‍या से निपटने के लिए उठाया है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (Bank Of Pakistan) के गवर्नर जमील अहमद का […]

Pakistan New Currency Notes

Pakistan New Currency Notes: नकदी की समस्‍या से जूझ रहा पाकिस्‍तान (Pakistan) 20 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के नए नोट जारी करेगा. यह फैसला पाकिस्‍तानी सरकार ने नकली नोटों (Fake Notes of Pakistan) की समस्‍या से निपटने के लिए उठाया है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (Bank Of Pakistan) के गवर्नर जमील अहमद का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर नए नोटों को एडवांस सिक्‍योरिटी फीचर्स के साथ जारी किया जाएगा. उन्‍होंने आगे कहा कि करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने के लिए डिजाइन को भी अपडेट किया गया है.

उनका कहना है कि इस कदम का लक्ष्‍य पाकिस्‍तान की मौद्रिक प्रणाली (Pakistan New Series Of Currency Notes ), कारोबार और नागरिकों के बीच विश्‍वास पैदा करना है. गवर्नर ने कहा कि नए नोटों को पुराने नोटों की जगह धीरे-धीरे करके चलन में लाया जाएगा. PTI के मुताबिक, SBP 2005 से बैंक नोट जारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत 20 रुपये मूल्‍यवर्ग से होती है और उसके बाद 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये और 5000 रुपये के नोट आते हैं. अब इन्‍हीं नोटों को नए फीचर्स के साथ जारी किया जाएगा.

नोटों में कई तरह की सुरक्षा

रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्‍लोबल इकोनॉमी के साथ तालमेल बैठाने और पाकिस्‍तानी रुपये की वित्तीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बैंक (SBP) की प्रतिबद्धता को दिखाता है. इन बैंक नोटों में कई तरह की सुरक्षाओं (Pakistan New Notes Features) का ध्‍यान रखा गया है, ताकि बाजार में नकली नोट से इसे रिप्‍लेस नहीं किया जा सके. जैसे 5000 के नोट में एक धागा दिया जाता है, जो पराबैंगनी प्रकाश के तहत पीले और नीले फ्लोरोसेंट बैंड के रूप में दिखाई देने लगता है.

नए नोटों में एडवांस फीचर्स

वहीं 1000 रुपये के नए नोट में बारीक विंडो सिक्‍योरिटी पट्टी होगी, जिसमें 1000 रुपये मूल्‍यवर्ग दिखाई देगा. इससे कोई भी नकली नोट को आसानी से पहचान सकेगा और बाजार में नकली नोट नहीं आ सकेंगे. इसके अलावा इन नोटों में इंटैग्लियो प्रक्रिया का उपयोग किया गया है, जिससे स्‍कैनिंग या फोटोकॉपी के माध्यम से सटीक नोट नहीं निकाला जा सकता है. इसमें एंटी-स्कैन और एंटी-कॉपी लाइन पैटर्न का उपयोग किया गया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

साफ नोट होंगे जारी, गंदे नोट लिया जाएगा वापस

स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान ने एक स्वच्छ नोट नीति भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि जनता और खाताधारकों को केवल साफ बैंकनोट जारी किए जाएंगे. गंदे नोटों को नष्ट करने के लिए प्रचलन से वापस ले लिया जाएगा. पाकिस्‍तान के केंद्रीय बैंक ने कहा कि नए नोटों का परिवर्तन सुचारू रूप से होने की उम्‍मीद है. कहा कि यह नकली नोटों को रोकने के लिए यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है.

Pakistan New Currency Notes
Pakistan New Currency Notes

क्‍या नोटबंदी भी होगी?

विशेषज्ञों की राय है कि पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था काले धन के अवैध उपयोग से प्रभावित है जो उच्च मूल्यवर्ग के नोटों के व्यापक प्रसार के कारण आसान है. कैपिटल इन्वेस्टमेंट के सोहेल फारूक ने कहा कि पाकिस्तान की करेंसी सिटस्‍टम की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए यह सही कदम है, लेकिन क्या इसमें नोटबंदी (Demonetization in Pakistan) भी शामिल होगी, यह देखना होगा. उन्‍होंने कहा कि अगर नए नोट इसमें शामिल होंगे तो प्रचलन में विश्‍वसनीयता बढ़ेगी.