Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Spicejet News: स्पाइसजेट के टॉयलेट में 1 घंटे तक फंसा रहा यात्री, DGCA ने दिए जांच के आदेश

Spicejet News: स्पाइसजेट के टॉयलेट में 1 घंटे तक फंसा रहा यात्री, DGCA ने दिए जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) मुंबई से बेंगलुरु जा रहे एक विमान के शौचालय में स्पाइसजेट के एक यात्री के फंसने की घटना की जांच कर रहा है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह घटना मंगलवार को शौचालय के दरवाजे का ‘लॉक’ खराब होने की वजह से हुई. अधिकारी […]

Spicejet News: स्पाइसजेट के टॉयलेट में 1 घंटे तक फंसा रहा यात्री, DGCA ने दिए जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) मुंबई से बेंगलुरु जा रहे एक विमान के शौचालय में स्पाइसजेट के एक यात्री के फंसने की घटना की जांच कर रहा है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह घटना मंगलवार को शौचालय के दरवाजे का ‘लॉक’ खराब होने की वजह से हुई. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए इस मामले को देख रहा है.

अधिकारी के मुताबिक, यह घटना रखरखाव संबंधी मुद्दे या किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है. नियामक सभी संभावनाओं पर गौर कर रहा है.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ‘‘16 जनवरी को, मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में दरवाजे के ‘लॉक’ में खराबी के कारण एक यात्री दुर्भाग्य से लगभग 1 घंटे तक शौचालय के अंदर फंसा रहा. उस समय विमान हवा में था.” प्रवक्ता ने कहा कि यात्री को पूरा पैसा वापस किया जा रहा है.