Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Petrol-Diesel Price Cut: चुनाव से पहले 6 से 11 रुपये कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सामने आई बड़ी वजह

Petrol-Diesel Price Cut: चुनाव से पहले 6 से 11 रुपये कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सामने आई बड़ी वजह

Petrol-Diesel Price Cut: पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में जल्‍द ही कटौती होने की उम्‍मीद है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्‍चे तेल की कीमतों (Crude Oil Rate) में कमी के बीच भारतीय तेल कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं. ऐसे में ईंधन की कीमतों में कटौती का ऐलान हो सकता है. […]

Petrol-Diesel Price Cut

Petrol-Diesel Price Cut: पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में जल्‍द ही कटौती होने की उम्‍मीद है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्‍चे तेल की कीमतों (Crude Oil Rate) में कमी के बीच भारतीय तेल कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं. ऐसे में ईंधन की कीमतों में कटौती का ऐलान हो सकता है.

बिजनेस टुडे के मुताबिक, ICRA लिमिटेड समूह प्रमुख गिरीशकुमार कदम ने कहा कि आईसीआरए का अनुमान है कि इंटरनेशनल उत्‍पाद की तुलना में ओएमसी को लाभ पेट्रोल पर 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 6 रुपये प्रति लीटर ज्‍यादा था. उन्‍होंने कहा कि ये लाभ सितंबर 2023 में भारी गिरावट के बाद कुछ महीनों में पेट्रोल (Petrol) के व्‍यापार मार्जिन में सुधार हुआ है. वहीं अक्‍टूबर के बाद डीजल (Diesel) के लिए मार्जिन में सुधार देखा गया है.

कितने रुपये तक कम हो सकती हैं कीमतें?

आईसीआरए को लगता है कि इन बढ़े हुए मार्जिन से खुदरा ईंधन की कीमतें कम हो सकती हैं. रिपोर्ट का दावा है कि अगर कच्‍चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं तो जल्‍द ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिलेगी. यह कटौती 6 से 11 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती हैं. बता दें कि ईंधन की कीमत मई 2022 से नहीं बदली हैं.

कच्‍चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल

गौरतलब है कि बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रही हैं, क्योंकि लीबिया और नॉर्वे में बढ़ते उत्पादन के साथ कमजोर मांग ने पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष छिड़ने की आशंकाओं को आंशिक रूप से कम कर दिया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अभी कितने हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.