Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Petrol Diesel Price Today: क्या आज बदल गए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट? चेक करें आज का ताजा कीमत

Petrol Diesel Price Today: क्या आज बदल गए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट? चेक करें आज का ताजा कीमत

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today- आज देश के छोटे-बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। यह कीमत वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। वर्ष 2017 से रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट रिवाइज होते हैं। 22 मई 2022 से देश में राष्ट्रीय […]

Petrol Diesel Price Today

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today- आज देश के छोटे-बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट हो गए हैं। यह कीमत वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। वर्ष 2017 से रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट रिवाइज होते हैं। 22 मई 2022 से देश में राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी तेल कंपनियों ने गाड़ी चालकों को राहत की खबर ही है।

देश में कई शहरों में इनके दाम जस के तस बने हुए हैं। कुछ शहर में इनकी कीमतों में पैसे भर का बदलाव आया है। यह बदलाव राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की वजह से आया है।

पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। चलिए, जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर है?

मेट्रोसिटी में क्या है कीमत

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

आप अपने मोबाइल से RSP Dealer Code of Petrol Pump टाइप करके 92249 92249 नंबर मैसेज करके भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल ऐप (Indian Oil App) के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेक किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment