Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके इलाके में आज क्या है रेट

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके इलाके में आज क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 05 जनवरी 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 78.00 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 72.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की […]

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके इलाके में आज क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 05 जनवरी 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 78.00 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 72.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. हालांकि, राज्यों के अलग-अलग शहरों में तेल की कीमतों में मामूली फेरबदल देखा जा रहा है. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई से यूपी तक अलग-अलग शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.

यहां चेक करें पेट्रोल की कीमत

दिल्ली से चेन्नई तक महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.