Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Petrol-Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, तेल भरवाने से पहले जानें अपने सहर का ताजा रेट…

Petrol-Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, तेल भरवाने से पहले जानें अपने सहर का ताजा रेट…

नई दिल्ली: Petrol and Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 12 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं. हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट किए जाते हैं. बता दें कि देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे […]

Petrol-Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, तेल भरवाने से पहले जानें अपने सहर का ताजा रेट…

नई दिल्ली: Petrol and Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 12 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rates) जारी कर दी हैं. हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट किए जाते हैं. बता दें कि देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOL) की तरफ से फ्यूल रेट (Fuel Rates) जारी होती है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) पर आधारित होती है.जिसके मुताबिक, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. वहीं, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं. जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है.

ऐसे में आप तेल भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट (Petrol Diesel latest Price) जरूर चेक कर लें. चलिए जानते हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल कहां सस्ता और कहां महंगा (Petrol-Diesel Rates)

आज आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा,हिमाचल, झारखंड, ओडिशा, पुडुचेरी, यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. जबकि गुजरात, कर्नाटक, नागालैंड,पजाब, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Prices Today) सस्ता हो गया है.

SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव

आप SMS के जरिये यह पता कर सकते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now