Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing प्रतियोगी परीक्षाओं से पत्नियों को वापस बुलाने वालों को SDM ज्योति मौर्या का संदेश, कड़ी सब्दो में कह दी ये बड़ी बात

प्रतियोगी परीक्षाओं से पत्नियों को वापस बुलाने वालों को SDM ज्योति मौर्या का संदेश, कड़ी सब्दो में कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्लीः पति के साथ बेवफाई करने के मामले को लेकर फिलहाल कुछ दिनों से SDM ज्योति मौर्य सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. ज्योति मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य का आरोप है कि ज्योति ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में धोखा दिया है. आलोक ने अपनी पत्नी के ऊपर यह भी आरोप […]

pratiyogee pareekshaon se patniyon ko vaapas bulaane vaalon ko sdm jyoti maurya ka sandesh

नई दिल्लीः पति के साथ बेवफाई करने के मामले को लेकर फिलहाल कुछ दिनों से SDM ज्योति मौर्य सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. ज्योति मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य का आरोप है कि ज्योति ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में धोखा दिया है. आलोक ने अपनी पत्नी के ऊपर यह भी आरोप लगाए हैं कि उच्च पद पर जाने के बाद ज्योति ने रिश्ते से किनारा कर लिया और उनके किसी दूसरे अधिकारी के साथ अफेयर की बात भी कही है.

पतियों ने बुलाया अपनी पत्नी को 

वहीं, इस घटना के प्रकाश में आने के बाद देश के कई इलाकों से खबर आ रही है कि कई पतियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही अपनी पत्नी को इस डर से वापस बुला लिया है कि कहीं वे भी आगे चलकर ज्योति मौर्या के जैसे बेवफाई न कर दें.

बिहार के बक्सर से आया ताजा मामला

ताजा मामला बिहार के बक्सर से सामने आया है. जहां पिंटू नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी की कोचिंग छुड़वा कर उन्हें वापस बुला लिया है. इस पर पिंटू की पत्नी का कहना है कि मैं ज्योति मौर्य नहीं बनूंगी. हर महिला उनकी तरह कैसे हो सकती है. मैं धोखा नहीं दूंगी. मुझे मेरी आगे की पढ़ाई करने दिया जाए. इन्हीं खबरों के बीच SDM ज्योति मौर्य का एक बड़ा बयान सामने आया है. अपने इस बयान में ज्योति मौर्य ने उन पतियों को खास संदेश दिया है, जो अपनी पत्नी को वापस बुला रहे हैं.

pratiyogee pareekshaon se patniyon ko vaapas bulaane vaalon ko sdm jyoti maurya ka sandesh

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

‘कानूनी तरीके से दी है तलाक की अर्जी’

ज्योति मौर्य ने कहा, ‘ये मेरा निजी मामला है. मैं इसे पब्लिक में या सोशल मीडिया पर लेकर जाना नहीं चाहती हूं. मैंने कानूनी तरीके से तलाक की अर्जी दी है. फिलहाल मामला कोर्ट के अधीन है. रही बात देश की महिलाओं की, तो मैं जिस पोस्ट पर हूं, उससे जहां भी जरूरत पड़ती है मैं हमेशा महिलाओं के लिए बोलती हूं और उनके लिए काम भी करती हूं.’

पढ़ना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है’

SDM ज्योति मौर्य ने आगे कहा, ‘एक सरकारी अधिकारी होने के नाते मैं सभी से अपील करती हूं कि महिलाओं को आगे बढ़ने से नहीं रोका जाए. उन्हें पढ़ने दिया जाए. ये सवाल ही नहीं खड़ा होता है कि उन्हें पढ़ने दिया जाए या नहीं. पढ़ना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है. उन्हें भी समाज में बराबरी का हक है. इसलिए महिलाएं बिल्कुल पढ़ेंगी और आगे भी बढ़ेंगी. अगर वे कुछ करना चाहती हैं, तो वे करेंगी. ये उनका अधिकार है.’

‘कोर्ट के अधीन है पूरा मामला’

वहीं, अपने अफेयर के मामले पर ज्योति ने कहा, ‘ये मेरा निजी मामला है और यह पूरा मामला अब कोर्ट के अधीन है.’ ज्योति मौर्य से साल 2010 के बाद आलोक द्वारा सहयोग नहीं किए जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसा तो कभी नहीं कहा. ये पति-पत्नी के बीच का मामला है. वैसे भी आलोक के ये सब कहने से पहले ही मामला कोर्ट में है. आलोक जो भी कुछ कह रहे हैं, उन्हें कहने दें. मुझे कोई कहानी नहीं बतानी है.’

Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.