PSL Lahore Qalandars vs Quetta Gladiators; क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हराया
गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल 2024 संस्करण के चौथे मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 5 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 187 रन बनाए और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इसे 19 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।आइए मैच की जानकारी देखें: लाहौर कलंदर्स का […]

गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल 2024 संस्करण के चौथे मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 5 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 187 रन बनाए और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इसे 19 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।आइए मैच की जानकारी देखें:
लाहौर कलंदर्स का असाधारण बल्लेबाजी प्रदर्शन:-
लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, उनका पहला विकेट फखर जमान के रूप में जल्दी गिर गया केवल 9 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद रासी बान डेर डुसेन और साहिबजादा फरहान ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, आखिरकार साहिबजादा फरहान (62 रन) ने मैच में शानदार अर्धशतक बनाया,लेकिन उनके विकेट के बाद लग रहा था कि लाहौर बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगा।
जहांदाद खान ने आक्रामक पारी खेलते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 45 रन बनाकर यह सुनिश्चित कर दिया कि लाहौर बड़े स्कोर तक पहुंचे, उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 264 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसकी बदौलत लाहौर कलंदर्स ने अपने 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए|क्वेटा ग्लैडियेटर्स के लिए अकील होसेन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए, उन्होंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए।
क्वेटा ग्लैडियेटर्स का शीर्ष क्रम चमका:-
लाहौर ग्लेडियेटर्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 187 रनों के साथ, क्वेटा ग्लैडियेटर्स को रन बनाने के लिए अपने शीर्ष क्रम की आवश्यकता है और उन्होंने ऐसा ही किया,उनके सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और सऊद शकील ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी, दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉर्ट्स खेलकर शानदार बल्लेबाजी की|
लाहौर ने खेल में वापस आने की कोशिश की जब ज़मान खान ने सउद शकील और सिकंदर रज़ा ने जेसन रॉय को सिर्फ 4 रन के अंतराल में आउट कर दिया, लेकिन फिर ख्वाजा नफ़े आए जिन्होंने सुनिश्चित किया कि लाहौर कलंदर्स के पास खेल में कोई मौका नहीं रहे और उन्होंने नाबाद 60 रन बनाए जिससे क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 5 विकेट शेष रहते ही मैच जीत लिया|
निष्कर्ष:-
क्वेटा ग्लैडियेटर्स के ख्वाजा नफे को उनकी 31 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला, पीएसएल का अगला मैच आज मुल्तान सुल्तान और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा।
