Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मधुपुर तक चलेगी, जानिए शेड्यूल-रूट का हर अपडेट

रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मधुपुर तक चलेगी, जानिए शेड्यूल-रूट का हर अपडेट

राजधानी से गिरिडीह तक चलने वाली रांची- न्यू गिरिडीह-रांची इटंर सिटी एक्सप्रेस का विस्तार अब मधुपुर तक कर दिया गया है। इसको लेकर रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी। हालांकि इसकी कब से मधुपुर से यह सेवा की शुरुआत होगी इसकी जानकारी नही दी गई। बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने दी जानकारी गोड्डा के […]

रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मधुपुर तक चलेगी, जानिए शेड्यूल-रूट का हर अपडेट

राजधानी से गिरिडीह तक चलने वाली रांची- न्यू गिरिडीह-रांची इटंर सिटी एक्सप्रेस का विस्तार अब मधुपुर तक कर दिया गया है। इसको लेकर रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी। हालांकि इसकी कब से मधुपुर से यह सेवा की शुरुआत होगी इसकी जानकारी नही दी गई।

बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने दी जानकारी

गोड्डा के बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए खुशी जताई और प्रधानमंत्री के साथ साथ रेल मंत्री को बधाई दी है। उन्होने कहा कि नए साल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गोड्डा संसदीय क्षेत्र को एक और तोहफा दिया। नए साल में मधुपुर से रांची भाया गिरिडीह नया इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन होगा। उन्होंने इसके लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी बधाई दी है।

देवघर से अब राजधानी रांची जाना हुआ आसान

रेलवे के इस फैसले से देवघर से अब राजधानी रांची जाना आसान हो गया है। बताया गया है कि रांची से सुबह 6 बजे यह ट्रेन खुलकर 12.55 मिनट पर न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद एक बजे ट्रेन रवाना हो जाएगी। मधुपुर दिन के 1.50 मिनट में पहुंचेगी। फिर मधुपुर से दिन के 3 बजे यह ट्रेन खुलकर 3.50 मिनट पर न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। फिर पांच मिनट के ठहराव के बाद 3.55 मिनट में यह रांची के लिए रवाना होगी। रांची 11.15 मिनट पर रांची पहुंचेगी। रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच है, जिसके कारण इस ट्रेन से सफर करने वाले लोग रास्ते में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।

Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.