Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing भारत नहीं, इस देश में जलेगी रावण की लंका, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए मुंबई से 7 हजार KM दूर बनेगा सेट!

भारत नहीं, इस देश में जलेगी रावण की लंका, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए मुंबई से 7 हजार KM दूर बनेगा सेट!

रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ से खूब भौकाल काटा. पिक्चर की सफलता के बाद से ही एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. ‘एनिमल’ रिलीज के बाद से ही वो जिस एक प्रोजेक्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वो है- नीतेश तिवारी की ‘रामायण’. इस पिक्चर में रणबीर कपूर भगवान राम […]

भारत नहीं, इस देश में जलेगी रावण की लंका, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए मुंबई से 7 हजार KM दूर बनेगा सेट!

रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ से खूब भौकाल काटा. पिक्चर की सफलता के बाद से ही एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. ‘एनिमल’ रिलीज के बाद से ही वो जिस एक प्रोजेक्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वो है- नीतेश तिवारी की ‘रामायण’. इस पिक्चर में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. बीते दिनों फिल्म की कास्ट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही है. ‘रामायण’ की लगभग कास्ट अब फाइनल हो चुकी है.

ऐसे में बिना देरी किए हुए पिक्चर फ्लोर पर जाने को तैयार है. पिक्चर को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि, ‘रामायण’ की शूटिंग मुंबई से शुरू होगी. फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणबीर कपूर भी पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसा पता चला है कि, पिक्चर की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में ही होगी.

कहां शूट होगा लंका दहन का सीन?

रणबीर कपूर जल्द ही ‘रामायण’ के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 60 दिनों तक मुंबई में ही एक्टर फिल्म की शूटिंग करेंगे. इसके बाद ‘रामायण’ के लिए अगला शेड्यूल लंदन में होगा. ऐसा पता लगा है कि, यहां भी रणबीर कपूर को 60 दिनों तक शूट करना होगा. इस दौरान उनके साथ यश भी होंगे. दरअसल नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लंका वाला सीन लंदन में शूट होगा. यानी रावण के लंका दहन से लेकर वध तक, सभी सीन्स के लिए लंदन में सेट तैयार किया जा रहा है. 60 दिनों तक मुंबई में शूटिंग करने के बाद पूरी टीम के साथ रणबीर कपूर लंदन के लिए निकल पड़ेंगे. फिलहाल रणबीर कपूर, यश के अलावा लंदन शेड्यूल के लिए किसी भी दूसरे स्टार का नाम सामने नहीं आया है. उम्मीदें जताई जा रही है कि, सनी देओल फिल्म में हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं, वो भी वहां मौजूद रह सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जल्द शूटिंग शुरू होगी

सेट तैयार हो चुके हैं अब इंतजार है भगवान राम का. पिक्चर में रणबीर कपूर के अलावा, माता सीता का रोल सई पल्लवी कर रही हैं. वहीं लंका दहन के सीन को शूट करने के लिए लंदन को चुना गया है. बीते दिनों ऐसी चर्चा थी कि, पिक्चर में कुंभकरण का रोल बॉबी देओल करने वाले हैं. हालांकि, एक्टर की तरफ से इसपर कोई अपडेट नहीं दिया गया है. लेकिन ये तय है कि, ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करेंगे.

Leave a Comment