Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bihar और Jharkhand के 36 CBSE स्कूलों की मान्यता रद्द, पटना के 9 School होंगे बंद; जानिए बड़ा एक्शन का कारण..

Bihar और Jharkhand के 36 CBSE स्कूलों की मान्यता रद्द, पटना के 9 School होंगे बंद; जानिए बड़ा एक्शन का कारण..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई में पटना जोन के स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है इसमें 10 स्कूल झारखंड और 26 स्कूल बिहार के हैं अगर आपके बच्चे इन स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं या आप अपने बच्चों को इन स्कूल में नामांकन करवाने जा रहे हैं तो आपके लिए भी यह […]

Bihar और Jharkhand के 36 CBSE स्कूलों की मान्यता रद्द, पटना के 9 School होंगे बंद; जानिए बड़ा एक्शन का कारण..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई में पटना जोन के स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है इसमें 10 स्कूल झारखंड और 26 स्कूल बिहार के हैं अगर आपके बच्चे इन स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं या आप अपने बच्चों को इन स्कूल में नामांकन करवाने जा रहे हैं तो आपके लिए भी यह खबर जानना जरूरी है क्योंकि छात्रों और अभिभावकों से भी निवेदन किया गया है कि इन स्कूलों में नामांकन नहीं करवाई। जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उसमें राजधानी के नौ विद्यालय शामिल हैं। सीबीएसई इन सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों को दी सलाह

सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों से कहा है कि जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है वहां बच्चों का नामांकन नहीं कराएं। बोर्ड ने 10 वीं में पढ़ने वाले कुल सात हजार, दो सौ परीक्षार्थियों को 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है।

मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे स्कूल

सीबीएसई के रिजनल हेड अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, वे सीबीएसई के मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पिछले कई महीनों से इन स्कूलों की जांच चल रही थी। जांच के बाद ही स्कूलों पर कार्रवाई की गई है।

सरकारी स्कूलों में जनवरी से छह कक्षाएं अनिवार्य

इधर, बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को रोजाना छह कक्षाएं लेनी होंगी। शिक्षकों के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। नई व्यवस्था जनवरी माह से लागू होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

छह कक्षा नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित शिक्षक अपनी रिपोर्ट बनाएंगे और प्रधानाध्यापक को देंगे।

Last updated on December 27, 2023. This article represents the author's views.