Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Jio का धमाकेदार प्लान, 336 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, 540GB मिलेगा डेटा

Jio का धमाकेदार प्लान, 336 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, 540GB मिलेगा डेटा

Reliance Jio Best Recharge Plan 2024: रिचार्ज प्लान्स की बात हो और जियो की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है। जियो देश की पहली ऐसी कंपनी जिसने ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान्स की शुरुआत की थी। सस्ते प्लान्स होने की वजह से अधिकांश लोग जियो का ही सिम इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स […]

Jio का धमाकेदार प्लान, 336 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, 540GB मिलेगा डेटा

Reliance Jio Best Recharge Plan 2024: रिचार्ज प्लान्स की बात हो और जियो की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है। जियो देश की पहली ऐसी कंपनी जिसने ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान्स की शुरुआत की थी। सस्ते प्लान्स होने की वजह से अधिकांश लोग जियो का ही सिम इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी सस्ते प्लान्स के साथ साथ महंगे प्लान्स भी ऑफर करती है। अगर आप जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपको एक शानदार प्लान की जानकारी देने वाले हैं।

जियो के रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट बहुत लंबी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए सस्ते यानी शार्ट टर्म वाले प्लान और महंगे यानी लॉन्ग टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स लाती है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा थोड़ा महंगा प्लान है जिसमें यूजर्स को कई सारे धमाकेदार ऑफर्स मिलते हैं। इन्हें जानने के बाद आप यही कहेंगे कि इससे किफायती दूसरा प्लान नहीं है।

जियो का सबसे किफायती प्लान

रिलायंस जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 2545 रुपये का आता है। इस प्लान्स में मिलने वाले ऑफर्स सच में चौंकाने वाले हैं। इसमें आपको 336 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। यानी इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लेने बाद आपको करीब 11 महीने तक दूसरे रिचार्ज प्लान की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्लान एक ही बार में बार बार रिचार्ज के झंझट से भी छुटकारा दिला देता है।

ग्राहकों को मिलेगा 540GB डाटा

अगर जियो के इस किफाती प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें तो इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 540GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन करीब 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 64kbps की स्पीड से डेटा को इस्तेमाल कर सकेंगे। यह प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फ्री एक्सेस भी देता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर इस प्लान के दूसरे फायदे की बात करें तो इसमें कंपनी यूजर्स को हर दिन 100 SMS ऑफर करती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसमें ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।