Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing हाई स्पीड इंटरनेट के लिए जियो का धमाकेदार प्लान, मात्र 61 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

हाई स्पीड इंटरनेट के लिए जियो का धमाकेदार प्लान, मात्र 61 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: अगर टेलीकॉम सेक्टर में सस्ते रिचार्ज प्लान की बात हो तो जियो का नाम जरूर लिया जाता है। जियो अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए हमेंशा ही किफायती प्लान्स लॉन्च करती है। यही वजह है कि कंपनी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज प्लान्स के लिए कई […]

हाई स्पीड इंटरनेट के लिए जियो का धमाकेदार प्लान, मात्र 61 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: अगर टेलीकॉम सेक्टर में सस्ते रिचार्ज प्लान की बात हो तो जियो का नाम जरूर लिया जाता है। जियो अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए हमेंशा ही किफायती प्लान्स लॉन्च करती है। यही वजह है कि कंपनी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज प्लान्स के लिए कई सारी कैटगरी बना कर रखी हुई हैं। जियो की लिस्ट में सस्ते कॉलिंग प्लान्स भी है और सस्ते डेटा प्लान्स भी हैं। अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जियो के पास एक बेहद खास प्लान है।

वैसे तो जियो अपने हर एक कॉलिंग प्लान में यूजर्स को फ्री डेटा ऑफर करता है लेकिन अगर आपको हाई स्पीड इंटरनेट यानी 5G डेटा चाहिए तो इसका भी ऑप्शन जियो के पास है। आपको बता दें कि जियो ने देश के अधिकांश शहरों को 5G नेटवर्क से जोड़ दिया है। कंपनी ने अभी किसी भी तरह का कोई 5G प्लान लॉन्च नहीं किया कंपनी अभी फ्री में 5G डेटा का एक्सपीरियंस दे रही है।

जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि जियो की लिस्ट में 61 रुपये का एक प्लान मौजूद है। जियो का यह एक स्पेशल प्लान है। दरअसल इस 61 रुपये के प्लान से कंपनी 4G यूजर्स को अपना सिम 5G में अपग्रेड करने की सुविधा देती है।

आपको इस प्लान की खास बात बताएं तो इसमें नॉर्मल रेगुलर प्लान की ही तरह 6GB डेटा तो मिलता ही है लेकिन इसमें यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। हालांकि इसमें 5G डेटा की स्पीड इस बात पर निर्भर करेगी की आपके क्षेत्र में 5G कवरेज है या नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप इस प्लान को लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक और बात ध्यान रखनी होगी कि इसे आप तभी इस्तेमाल कर सकते हैं जब आपके नंबर पर कोई एक्टिव प्लान होगा। यह 61 रुपये का प्लान Rs119, Rs149, Rs179, Rs199 & Rs209 पर भी एप्लीकेबल होगा।