Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing रिंकू सिंह ने खतरे में डाला धाकड़ बल्लेबाज का करियर, जल्द हो सकती है छुट्टी, चयनकर्ताओं को टेंशन..

रिंकू सिंह ने खतरे में डाला धाकड़ बल्लेबाज का करियर, जल्द हो सकती है छुट्टी, चयनकर्ताओं को टेंशन..

नई दिल्ली. हाल में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज की. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी में उतना दम देखने को नहीं मिला था. वहीं, टेस्ट मैच खत्म होने के अगले दिन ही रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई और रिंकू सिंह ने पहले ही दिन अपनी टीम के लिए […]

रिंकू सिंह ने खतरे में डाला धाकड़ बल्लेबाज का करियर, जल्द हो सकती है छुट्टी, चयनकर्ताओं को टेंशन..

नई दिल्ली. हाल में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज की. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी में उतना दम देखने को नहीं मिला था. वहीं, टेस्ट मैच खत्म होने के अगले दिन ही रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई और रिंकू सिंह ने पहले ही दिन अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली. ऐसे में रिंकू सिंह चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बन सकते हैं. अब टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका दिया जा सकता है.

दरअसल, रिंकू सिंह अब टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर की जगह ले सकते हैं. पिछले 5 टेस्ट में अय्यर का प्रदर्शन देखें तो कुछ खास नहीं रहा है. पिछले 5 टेस्ट मैच में अय्यर का उच्चतम स्कोर 31 का रहा है. जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में ही बनाया था. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेले थे. वहां भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उच्चतम स्कोर सिर्फ 26 का था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भी अय्यर फ्लॉप रहे. पहले टेस्ट की पहली औऱ दूसरी इनिंग में अय्यर ने क्रमश: 31 और 6 रन बनाए. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में 0 और दूसरी इनिंग में 4. लगातार फ्लॉप हो रहे अय्यर को अब टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ सकता है. हो सकता है कि आने वाले समय में अय्यर की जगह रिंकू सिंह ले लें. रिंकू हालांकि, टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और अय्यर 5 पर. लेकिन टी20 की तरह ही रिंकू को 5 नंबर पर खिलाया जा सकता है.

रिंकू ने पहले मैच में ही किया कमाल

रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के पहले दिन केरल के खिलाफ शानदार पारी खेली. रिंकू ने 103 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली. इस तरह उनकी टीम का स्कोर कुल 244 रन तक पहुंचा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now