Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing रिंकू सिंह की T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की? Dhruv Jurel और Jitesh Sharma की भी खुलेगी किस्मत

रिंकू सिंह की T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की? Dhruv Jurel और Jitesh Sharma की भी खुलेगी किस्मत

Rinku Singh, India Vs England 5th Test: भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह के लिए फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू की भारतीय टीम में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. इसका खुलासा रिंकू के धर्मशाला पहुंचने […]

रिंकू सिंह की T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की? Dhruv Jurel और Jitesh Sharma की भी खुलेगी किस्मत

Rinku Singh, India Vs England 5th Test: भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह के लिए फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू की भारतीय टीम में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. इसका खुलासा रिंकू के धर्मशाला पहुंचने के बाद सामने आई एक रिपोर्ट के बाद हुआ है.

दरअसल, भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. इस आखिरी मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को भी स्क्वॉड में शामिल किया है. रिंकू अब धर्मशाला भी पहुंच गए हैं.

वर्ल्ड कप के लिए फोटोशूट में रिंकू सिंह भी शामिल

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिंकू को आखिरी मैच में मौका मिल सकता है. क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. ऐसे में रिंकू को आखिरी मुकाबले में मौका देना टीम के लिए गलत नहीं होगा.

मगर इसी बीच सामने आई मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि धर्मशाला में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय खिलाड़ियों का फोटोशूट हुआ है. इसमें रिंकू सिंह भी शामिल हुए हैं. ऐसे में यह तस्वीर साफ है कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिलना तय है. यदि ऐसा नहीं होता तो फोटोशूट में भी उन्हें शामिल नहीं किया जाता.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जुरेल समेत ये खिलाड़ी भी फोटोशूट में हुए शामिल

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, फोटो सेशन में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल मौजूद रहे. ऐसे में जुरेल की जगह भी पक्की नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/C4GHn4aLfCx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d7e2fc65-928f-4f3e-b0a8-c0b242ca3f71&ig_mid=BF3F70E5-0D80-48FB-BD2D-61927CF92F5D

रिंकू सिंह ने मैक्कुलम के साथ वाली फोटो शेयर की

बता दें कि रिंकू सिंह ने धर्मशाला पहुंचने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है. उन्होंने इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के साथ वाली अपनी एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए कहा है कि मैक्कुलम हर बार उनके लिए एक प्रेरणा रहे हैं.

दरअसल, न्यूजीलैंड टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी जलवा दिखा चुके हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए क्रिकेट खेली है. साथ ही वो केकेआर टीम के कोच भी रहे हैं. दूसरी ओर रिंकू सिंह भी आईपीएल में केकेआर टीम के लिए खेलते हैं. ऐसे में मैक्कुलम का रिंकू सिंह से पुराना वास्ता रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप के संभावित भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह.