Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing ऋषभ पंत IPL में इस टीम के बनेंगे कप्तान! बल्ले से मचाएगी तबाही, जानें बड़ा अपडेट

ऋषभ पंत IPL में इस टीम के बनेंगे कप्तान! बल्ले से मचाएगी तबाही, जानें बड़ा अपडेट

नई दिल्लीः आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर नोटों की बरसात हुई, जिसमें कई की तो किस्मत ही चमक गई। वैसे इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों पर तगड़ी बोली लगी, जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रकम मिली। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और कंगारू […]

नई दिल्लीः आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर नोटों की बरसात हुई, जिसमें कई की तो किस्मत ही चमक गई। वैसे इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों पर तगड़ी बोली लगी, जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रकम मिली।

इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और कंगारू टीम के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है। मिचेल स्टार्क पर लगी बोली ने तो सब रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 रुपये खर्च कर खरीदा। अब दूसरी ओर चर्चा है कि आईपीएल टीमों में भारतीय खिलाड़ियों की क्या भूमिका होगा।

आज हम बात करेंगे ऋषभ पंत की जो काफी दिनों से किसी हर फॉर्मेट के क्रिकेट से दूर हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं, जिन्होंने साल 2022 में बतौर कप्तानी के रूप में भूमिका निभाई थी।

अब साल 2023 में चोटिल होने के चलते वे आईपीएल से दूर रहे थे। अब सभी फैंस को उम्मीद है कि वे एक बार फिर आईपीएल में एंट्री मार सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे पंत

भारतीय टीम के तूफान खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे तो क्या कप्तानी करेंगे, यह बड़ा सवाल सभी के मन में उछल रहा है। इस बार आईपीएल में उनका खेलना तो लभगभ तय माना जा रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में खेलना अभी कुछ तय नहीं है।

कुछ मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के रूप में मैदान पर उतारा जा सकता है जो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। अगर पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले तो इस सीजन में यह बड़ी राहत की खबर होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत सड़क एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद से लगातार वे टीम से बाहर चल रहे हैं। किसी भी टीम के लिए उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी गतिवधियों की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं जिसमें वे बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं।

https://sarkariresult.host/jnu-administration-to-reconsider-all-proctorial-inquiries-against-four-student-union-representatives/

https://sarkariresult.host/ibps-so-prelims-admit-card-2023/

https://sarkariresult.host/pakistan-former-pm-nawaz-sharif-praised-india-said-about-the-improvement-in-india-pakistan-relations/

Last updated on December 23, 2023. This article represents the author's views.