Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Rituraj Singh Died: रितुराज सिंह का 59 वर्ष की उम्र में निधन…अनुपमा सीरियल में आ रहे थे नजर

Rituraj Singh Died: रितुराज सिंह का 59 वर्ष की उम्र में निधन…अनुपमा सीरियल में आ रहे थे नजर

नई दिल्ली: टेलीविजन एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उनकी उम्र 59 वर्ष थी। ऋतुराज सिंह ने बहुत सारे प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स में काम किया था, जैसे कि अनुपमा, दीया और बाती, हम और हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, और अदालत। उन्होंने लाडो 2 में भी […]

Rituraj Singh Died: रितुराज सिंह का 59 वर्ष की उम्र में निधन…अनुपमा सीरियल में आ रहे थे नजर

नई दिल्ली: टेलीविजन एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उनकी उम्र 59 वर्ष थी। ऋतुराज सिंह ने बहुत सारे प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स में काम किया था, जैसे कि अनुपमा, दीया और बाती, हम और हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, और अदालत। उन्होंने लाडो 2 में भी अभिनय किया। वे अनुपमा सीरियल में भी नजर आ रहे थे। ऋतुराज सिंह ने तोल मोल के बोल शो में भी शानदार प्रसिद्धि हासिल की थी। उनके दोस्त और सिंटा के ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।

ऋतुराज सिंह के जिंदगी का सफर

ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में प्राप्त की और वह कम उम्र में ही अमेरिका चले गए थे। हालांकि, उनकी उम्र 12 साल की थी जब वे भारत लौट आए और 1993 में मुंबई आ गए।

उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप के साथ 12 साल तक थिएटर किया।

ऋतुराज सिंह की टीवी सीरियल

ऋतुराज सिंह ने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम किया है। उन्हें तोल मोल के बोल, तहकीकात, बनेगी अपनी बात, कुटुम्ब, कहानी घर घर की, ज्योति, हिटलर दीदी, दीया और बाती हम, सतरंगी ससुराल, आहट, मेरी आवाज ही पहचान है, त्रिदेवियां, लाडो 2- वीरपुर की मर्दानी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, और अनुपमा में दिखाई दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ऋतुराज सिंह के वेब सीरीज

ऋतुराज सिंह ने टेलीविजन के साथ-साथ ओटीटी पर भी काम किया है। उन्हें द टेस्ट केस (2017), हे प्रभु (2019), क्रिमिनल जस्टिस (2019), अभय (2019), बंदिश बैंडिट्स (2020), और मेड इन हेवन (2022) में भी देखा गया। उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया है।

ऋतुराज सिंह के फिल्में

ऋतुराज सिंह ने फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया। साथ ही, उन्हें सत्यमेव जयते और द साउथ की फिल्म थुनिवू में भी देखा गया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म यारियां 2 रही।