Close Menu
  • Latest Posts
  • Technology
  • Gadgets
  • News
  • AutoMobile
  • Education
  • Trending
  • Article
  • Sports
  • Railway
  • Business
  • Entertainment
  • National
  • Political
  • Knowledge
  • World
  • Tech Guide
  • Ayodhya
  • Viral
  • Lifestyle
  • Aaj Ka Rashifal
  • Breaking News
  • Defence
  • Fack Check
  • Home
WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Subhash Yadav
  • Home
  • News
  • Education
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
Facebook X (Twitter) Instagram
Subhash Yadav
Home » IND vs AFG 2nd T20: रोहित शर्मा दूसरे टी20 में करेंगे बड़े बदलाव… कोहली की एंट्री तय, ये दो खिलाड़ी होंगे बाहर

IND vs AFG 2nd T20: रोहित शर्मा दूसरे टी20 में करेंगे बड़े बदलाव… कोहली की एंट्री तय, ये दो खिलाड़ी होंगे बाहर

Subhash YadavBy Subhash Yadav14/01/2024Updated:14/01/20243 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज (14 जनवरी) टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम यदि इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी. भारत ने मोहली में हुए पहले टी20 मैच को छह विकेट से जीता था. दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

कोहली-जायसवाल की होगी वापसी!

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं. दूसरे टी20 मुकाबले के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं. कोहली व्यक्तिगत कारणों से पहला टी20 मैच नहीं खेल पाए थे. कोहली 14 महीने बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रहे हैं.

कोहली की वापसी का मतलब ये हुआ कि तिलक वर्मा को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है. कोहली की अनुपस्थिति में तिलक पहले टी20 में तीसरे क्रम पर बैटिंग करने उतरे थे. इसके अलावा प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल की भी वापसी हो सकती है. यशस्वी जयसवाल दाहिनी कमर के निचले हिस्से में दर्द के चलते पहला मैच नहीं खेल पाए थे. यशस्वी की वापसी का मतलब ये हुआ कि शुभमन गिल को भी एकादश से बाहर रहना पड़ सकता है.

दूसरे टी20 में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरी ओर अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 में भी एक बदलाव हो सकता है. स्पिनर नूर अहमद को प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. ऐसी स्थिति में नवीन उल हक को बाहर बैठना पड़ सकता है. नवीन पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने 3.3 ओवरों में 43 रन लुटा दिए थे.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक/नूर अहमद, मुजीब उर रहमान.

रोहित बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

इस टी20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक महारिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. दरअसल, रोहित इस फॉर्मेट में 150 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले पहले ख‍िलाड़ी बन जाएंगे. रोहित ने अब तक 149 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. रोहित के बाद आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नंबर आता है, जिन्होंने 134 मैच खेले हैं. इसके बाद आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल (128), पाकिस्तान के शोएब मलिक (124), न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (122) हैं. विराट कोहली की बात करें तो वह 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

Trailblazing Fighter: Meet the FGR4 Eurofighter Typhoon

Follow on Google News Follow on Telegram Follow on WhatsApp
Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
Subhash Yadav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

Hello, I am Subhash, Founder and Chief Author of subhashyadav.org. I am a professional writer and blogger who writes on various topics. I am interested in technology, education, health, and lifestyle. I use my creativity and knowledge to educate and inspire people. I believe that information should be accessible to everyone, and I dedicate my website to helping people improve their lives. I provide informative and useful articles on a variety of topics, and I always strive to provide the best experience for my readers. Email ID: Info@subhashyadav.org Phone No: +91-898-6361-538

Related Posts

Winter Beauty Tips: सर्दियों में खो गया है चेहरे का नूर? 5 तरह से वापस पाएं निखार!

By Subhash Yadav23/07/2025

How to Improve Concentration for Exams: अगर करना चाहतें हैं परीक्षा में टॉप, तो एकाग्रता है बहुत जरूरी

By Pragyan Singh Rajput23/07/2025

Vastu Tips For Locker: अपने लॉकर में इन 5 चीजों को रखे, कभी नही होगी धन की कमी

By Shailesh Nagar23/07/2025

Alia Bhatt ने पहली बार किया अपने फिगर के सीक्रेट का खुलासा, जानकर आप चौक जायेंगे!

By Subhash Yadav23/07/2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Copyright @ 2024 All Right Reserved. By SubhashYadav.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Sitemap
  • Write for Me
  • Editorial Guidelines

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.