Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Rule Change on 1 February 2024 : LPG के दाम से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर तक… बजट से पहले देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

Rule Change on 1 February 2024 : LPG के दाम से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर तक… बजट से पहले देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

Rule Change on 1 February 2024: देश की फाइनेंशियल हेल्थ का लेखा-जोखा यानी बजट (Budget) कल यानी1 फरवरी 2024 को पेश होने जा रहा है. इस दिन संसद में कई बड़े ऐलान होंगे, लेकिन इससे पहले ही देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें कहीं लोगों को राहत मिली है, तो कहीं […]

Rule Change on 1 February 2024 : LPG के दाम से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर तक… बजट से पहले देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

Rule Change on 1 February 2024: देश की फाइनेंशियल हेल्थ का लेखा-जोखा यानी बजट (Budget) कल यानी1 फरवरी 2024 को पेश होने जा रहा है. इस दिन संसद में कई बड़े ऐलान होंगे, लेकिन इससे पहले ही देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें कहीं लोगों को राहत मिली है, तो कहीं तगड़ा झटका लगा है. एक ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price Hike) बढ़ाए हैं, तो वहीं दूसरी ओर फास्टैग के लिए केवाईसी (FASTag eKYC) की डेडलाइन एक महीने के लिए आगे बढ़ाई जा रही है. आइए जानते हैं 5 बड़े बदलावों के बारे में…

LPG सिलेंडर हो गया महंगा

बजट वाले दिन महंगाई का झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी (Commercial LPG Cylinder Price Hike ) की है. ताजा बदलाव के बाद जहां दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम (Delhi LPG Cylinder Price) 1755.50 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये कर दिया गया है. वहीं अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में एक सिलेंडर (Kolkata LPG Cylinder Price) 1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये का कर दिया गया है. मुंबई में पहले जो कॉमर्शियल सिलेंडर 1708 रुपये का मिल रहा था, वो अब 1723 रुपये का मिलेगा. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये हो गई है. दूसरी ओर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं.

IMPS मनी ट्रांसफर और भी आसान

1 फरवरी 2024 से दूसरा बड़ा बदलाव ऑनलाइन मनी ट्रांसफर से संबंधित है. इसके तहत यूजर्स केवल रिसीवर के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट का नाम जोड़कर IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, अब इसमें लाभार्थी (Beneficiaries) और IFSC कोड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

NPS विड्रॉल के निमय बदले

तीसरे बदलाव की बात करें तो पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने जनवरी में एक मास्टर सर्कुलर जारी किया, जिसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत निवेश किए गए धन की आंशिक निकासी के लिए दिशानिर्देशों दिया गया था. पेंशन निकाय ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक केवल पहले घर की खरीद या निर्माण के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं. यह नियम 1 फरवरी से लागू किया जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

फास्टैग eKYC की डेडलाइन बढ़ी!

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कहा था कि बिना केवाईसी वाले सभी फास्‍टैग को 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय कर दिया जाएगा. 1 फरवरी को यूजर्स को यह तय करना होगा कि उनके फास्‍टैग के लिए केवाईसी पूरा हो चुका है. एक रिपोर्ट में मामले से संबंधित अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा है कि 1.27 करोड़ में से केवल 7 लाख मल्टीपल फास्टैग बंद किए गए हैं. इसलिए, हम इस समय सीमा को एक महीने और बढ़ा रहे हैं. एनएचएआई के मुताबिक, RBI दिशा-निर्देशों के तहत फास्टैग की केवाईसी पूरा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

धन लक्ष्मी FD Scheme

पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) की स्‍पेशल एफडी (FD) जिसे ‘धन लक्ष्मी 444 दिन’ कहा जाता है, की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 थी और ये डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है. बता दें कि बैंक ने इस स्पेशल स्कीम में निवेश के लिए पहले अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2023 तय की थी, जिसे ऐन मौके पर बढ़ाकर 31 जनवरी, 2024 कर दिया गया था. इस एफडी स्कीम में निवेशकों को 7.4% की दर से ब्याज ऑफर किया जाता है और सीनियर सिटीजंस के लिए ये 8.05 फीसदी है.