Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Sachin Deepfake: डीपफेक का शिकार हुए सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा की फोटोज भी हो चुकी हैं वायरल,

Sachin Deepfake: डीपफेक का शिकार हुए सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा की फोटोज भी हो चुकी हैं वायरल,

Sachin Deepfake Deepfake Video: पिछले कुछ समय में डीपफेक वीडियो का शिकार कई बड़ी हस्तियां हो चुकी हैं। इस लिस्ट में अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, आज कल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन को गेमिंग से जुड़े […]

Sachin Deepfake: डीपफेक का शिकार हुए सचिन तेंदुलकर, बेटी सारा की फोटोज भी हो चुकी हैं वायरल,

Sachin Deepfake Deepfake Video: पिछले कुछ समय में डीपफेक वीडियो का शिकार कई बड़ी हस्तियां हो चुकी हैं। इस लिस्ट में अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, आज कल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन को गेमिंग से जुड़े एक एप्लिकेशन (ऐप) का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। यह एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को आसानी से पैसे कमाने का लालच देता है। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को उस वीडियो को फर्जी करार दिया है।

डीपफेक का शिकार हुए सचिन तेंदुलकर

इस वीडियो में तेंदुलकर को इस एप्लिकेशन की खूबियों के बारे में बताते हुए दिखाया गया है। वह कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता था कि पैसा कमाना इतना आसान हो गया है और उनकी बेटी भी इसका उपयोग करती है। अब सचिन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तकनीक के दुरुपयोग को परेशान करने वाले बताया है।

सचिन तेंदुलकर ने फैंस से की ये अपील

सचिन ने डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये वीडियो फर्जी हैं। टेक्नोलॉजी का इस तरह से दुरुपयोग परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध है कि वे इस तरह के वीडियो, विज्ञापन और ऐप की बड़ी संख्या में रिपोर्ट करें। बता दें इस वीडियो में उपयोग की गई आवाज तेंदुलकर से मिलती-जुलती है। तेंदुलकर ने आगे लिखा कि सोशल मीडिया मंचों को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की जरूरत है। गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी तरफ से कार्रवाई महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बेटी सारा भी हो चुकी हैं इस टेक्नोलॉजी का शिकार

पिछले साल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की भी डीपफेक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। उन्होंने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक फर्जी अकाउंट के बारे में बताया था, जो डीपफेक टेक्नोलॉजी यूज करके उनकी फर्जी तस्वीरें वायरल कर रहा था। बता दें डीपफेक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक (AI) और मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इनका उपयोग करके मीडिया फाइल जैसे फोटो, ऑडियो और वीडियो की कॉपी तैयार की जाती है।