Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG: ‘सरफराज खान नहीं होते तो जीरो पर आउट हो जाता,’ मैच के बाद पडिक्कल ने क्यों कही यह बात

IND vs ENG: ‘सरफराज खान नहीं होते तो जीरो पर आउट हो जाता,’ मैच के बाद पडिक्कल ने क्यों कही यह बात

Sarfaraz Khan Help Devdutt Padikkal Batting Time: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल को भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्होंने टेस्ट करियर की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पडिक्कल […]

Sarfaraz Khan Help Devdutt Padikkal Batting Time: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल को भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्होंने टेस्ट करियर की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पडिक्कल ने भारत के लिए 65 रन बनाए थे, लेकिन मैच के बाद देवदत्त पडिक्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया कि अगर उनके साथ उस समय सरफराज खान नहीं होते तो वह शून्य पर आउट हो जाते।

देवदत्त पडिक्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पहले मैच में काफी नर्वस महसूस कर रहे थे, लेकिन सरफराज खान उनके पास आकर कहा कि जैसा वह अभी तक खेलते आए हैं वैसे ही यहां भी बल्लेबाजी करें। उन्होंने आगे कहा कि बल्लेबाजी के दौरान हमने मैच के बारे में ज्यादा बात नहीं की । हम बस नॉर्मल बात कर रहे थे।