Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Sarvodaya Vidyalayas Admission 2024: सर्वोदय विद्यालयों में 1 मार्च से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, देखें पूरा शेड्यूल

Sarvodaya Vidyalayas Admission 2024: सर्वोदय विद्यालयों में 1 मार्च से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, देखें पूरा शेड्यूल

Sarvodaya Vidyalayas Admission 2024: दिल्ली के 442 सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी, केजी और क्लास एक में एडमिशन के लिए 1 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। तीनों क्लास के लिए 15 मार्च तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। दिल्ली के हर सर्वोदय विद्यालय में नर्सरी/केजी/क्लास-1 का कम से कम एक सेक्शन है और […]

Sarvodaya Vidyalayas Admission 2024: सर्वोदय विद्यालयों में 1 मार्च से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, देखें पूरा शेड्यूल

Sarvodaya Vidyalayas Admission 2024: दिल्ली के 442 सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी, केजी और क्लास एक में एडमिशन के लिए 1 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। तीनों क्लास के लिए 15 मार्च तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। दिल्ली के हर सर्वोदय विद्यालय में नर्सरी/केजी/क्लास-1 का कम से कम एक सेक्शन है और हर सेक्शन में 40 स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। दिल्ली में रहने वाले बच्चे ही दाखिला ले सकेंगे। स्कूल से बच्चे के घर की दूरी (एक किलोमीटर तक) के आधार पर बच्चों को सीट दी जाएगी।

जहां नहीं है स्कूल नजदीक, वहां तीन किलोमीटर वाले बच्चे ले सकेंगे दाखिला

जिन बच्चों के घर के पास ये स्कूल नहीं हैं, वहां तीन किलोमीटर की रेंज में जाने वाले बच्चों का भी दाखिला किया जा सकेगा।सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र 3, केजी के लिए 4 और क्लास एक के लिए 5 साल (31 मार्च तक) पूरी होनी चाहिए। उम्र में 30 दिन की छूट देने का फैसला स्कूल हेड ले सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के हेड के नाम सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वे 1 मार्च से 15 मार्च तक पैरंट्स से ऐप्लिकेशन लें।

स्कूल टाइमिंग के समय मिलेगा फॉर्म

स्कूल टाइमिंग के दौरान सभी स्कूलों के एंट्री गेट पर सिक्यॉरिटी गार्ड ऐप्लिकेशन देंगे। जरूरत पड़ने पर पैरंट्स के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई जा सकती है, ताकि वे फॉर्म भर सकें। सभी स्कूलों में ड्रॉप बॉक्स बनाए जाएंगे, ताकि पैरंट्स आवेदन भरकर उसमें डाल सकें (सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक मॉर्निंग स्कूलों में, 2:30 बजे से 5:30 बजे तक ईवनिंग स्कूलों में)।

यह बॉक्स लॉक होगा और स्कूल मैनेजमेंट कमिटी की मौजूदगी में सील होगा। पैरंट्स 19 और 20 मार्च तक ऐप्लिकेशन फॉर्म में हुई गलती या कमी को ठीक करने के लिए स्कूल जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर पैरंट्स की मौजूदगी में 21 मार्च को ड्रॉ निकाला जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

22 मार्च को जारी होगी लिस्ट

चुने गए स्टूडेंट्स की लिस्ट 22 मार्च को जारी होगी। 23 मार्च से 3 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद भी अगर कोई सीट खाली रहती है, तो वेटिंग लिस्ट वाले स्टूडेंट्स 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक एडमिशन ले सकेंगे।

एडमिशन के वक्त पैरंट्स को बर्थ सर्टिफिकेट (एमसीडी या कोई दूसरी लोकल बॉडी से जारी), आंगनवाड़ी रिकॉर्ड, हॉस्पिटल और एएनएम का रजिस्टर रिकॉर्ड, पैरंट्स की अंडरटेकिंग में से एक दस्तावेज, बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो, दिल्ली का रेजिडेंस प्रूफ, कास्ट सर्टिफिकेट (जिसके लिए लागू हो) पेश करने होंगे।