Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing School Closed: यूपी,बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ा दी गई स्कूलों में छुट्टियां, जानिए इसका कारण

School Closed: यूपी,बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ा दी गई स्कूलों में छुट्टियां, जानिए इसका कारण

यूपी के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। आज सभी स्कूलों में छुट्टी है। बता दें कि प्रदेश में 1.50 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीबन 2 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इन स्कूलों के लिए 14 जनवरी को ही बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह […]

School Closed: यूपी,बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ा दी गई स्कूलों में छुट्टियां, जानिए इसका कारण

यूपी के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। आज सभी स्कूलों में छुट्टी है। बता दें कि प्रदेश में 1.50 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीबन 2 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इन स्कूलों के लिए 14 जनवरी को ही बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के जरिए एक आदेश से सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में 16 और 17 जनवरी को छुट्टी रहेगी। हालांकि इन स्कूलों में सभी टीचर व कर्मी उपस्थित रहेंगे। जानकारी दे दें कि सभी परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां थी। 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी थी और अब 17 को गुरु गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के लिए आदेश जारी किया है। इसी आदेश के तहत गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी, महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों अनुपालन में घने कोहरे एवं अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड व अन्य) से मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से 8वीं तक एवं परिषदीय, अशासकीय या राजकीय विद्यालयों मे 16 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। हालांकि इन स्कूलों में शिक्षकों की छुट्टी नहीं रहेगी।

बिहार में बढ़ी छुट्टियां

बिहार की राजधानी पटना में ठंड को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। ये आदेश जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, रोहतास जिले में भी डीएम नवीन कुमार ने ठंड के कारण प्राइमरी-मिडिल स्कूल 19 जनवरी तक बंद कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा में भी स्कूल बंद

इन दिनों पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट से परेशान है। मौसम को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कक्षा 3 तक के सभी छात्रों के लिए 18 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले सरकार ने 1 से 15 जनवरी 2024 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की थीं।

पंजाब में भी स्कूल बंद

पंजाब में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। राज्य में प्राइमरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में छुट्टी 15 जनवरी से 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।

चंडीगढ़ में भी इस दिन तक स्कूल बंद

जानकारी दे दें कि चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए 20 जनवरी तक सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, जिले में 8वीं तक के सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।