Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Schools Closed: सर्दी की वजह से इस राज्य में बढ़ी छुट्टियां, 20 जनवरी तक स्कूल बंद

Schools Closed: सर्दी की वजह से इस राज्य में बढ़ी छुट्टियां, 20 जनवरी तक स्कूल बंद

Schools Closed Latest Update: उत्तर भारत में कोहरे, शीतलहर और ठंड का सितम झेल रहा है. कड़ाके ठंड के मद्देनजर चंडीगढ़ सरकार ने राज्य में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. चंड़ीगढ़ में अब 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे. इससे पहले भीषण ठंड के […]

Schools Closed: सर्दी की वजह से इस राज्य में बढ़ी छुट्टियां, 20 जनवरी तक स्कूल बंद

Schools Closed Latest Update: उत्तर भारत में कोहरे, शीतलहर और ठंड का सितम झेल रहा है. कड़ाके ठंड के मद्देनजर चंडीगढ़ सरकार ने राज्य में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. चंड़ीगढ़ में अब 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे. इससे पहले भीषण ठंड के कारण 13 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे.

चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा के निदेशक एचपीएस बराड़ द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और बच्चों को इतनी ज्यादा ठंड के मौसम के संपर्क में आने से बचाने के लिए चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 20 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए फिजिकल मोड में कोई कक्षाएं नहीं होंगी. स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं.

इन छात्रों के लिए बदला स्कूल रिपोर्टिंग टाइम

आदेश में आगे कहा गया है कि 9वीं कक्षा और उससे ऊपर के छात्रों के लिए, स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 4 बजे से पहले बंद होंगे. आदेश में आगे कहा गया, “स्कूलों को इन कक्षाओं के लिए समय निर्धारित करते समय विशेष रूप से सुबह और देर शाम की ठंड और बच्चों को स्कूल आने-जाने में लगने वाले समय को ध्यान में रखना चाहिए. साथ ही यह भी कहा गया कि स्कूल अपने कर्मचारियों के लिए समय को तदनुसार नियंत्रित कर सकते हैं.

whatsapp image 2024 01 14 at 10.25.54 am

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम?

अगले 4-5 दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलना मुश्किल है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा. शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा. 14 जनवरी को अधिकतम 15- न्यूनतम 10 डिग्री, 15 जनवरी को अधिकतम 16- न्यूनतम 9 डिग्री और 17 जनवरी को अधिकतम 16- न्यूनतम 10 डिग्री ताममान बने रहने की उम्मीद है।

https://live.ae.org/trailblazing-fighter-meet-the-fgr4-eurofighter-typhoon/