Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing ‘जब बात परिवार पर आए, तो वो हर ‘शैतान’ से लड़ जाएगा…’ अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का नया पोस्टर रिलीज

‘जब बात परिवार पर आए, तो वो हर ‘शैतान’ से लड़ जाएगा…’ अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का नया पोस्टर रिलीज

Shaitaan New Poster released: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शैतान’ का पहला झलक दर्शकों के सामने आ गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन बहुत ही गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया पोस्टर देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। […]

‘जब बात परिवार पर आए, तो वो हर ‘शैतान’ से लड़ जाएगा…’ अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का नया पोस्टर रिलीज

Shaitaan New Poster released: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शैतान’ का पहला झलक दर्शकों के सामने आ गया है। इस पोस्टर में अजय देवगन बहुत ही गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया पोस्टर देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में उन्हें बहुत ज्यादा चिंतित दिखाया गया है।

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का नया पोस्टर रिलीज, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ शैतानों से लड़ने का ऐलान किया।

https://www.instagram.com/p/C3hAXN1IV3O/?igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कैप्शन में लिखी यह बात

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘जब बात अपने परिवार पर आए, तब वो हर शैतान से लड़ जाएगा’. पोस्टर पर उनकी आंखों में शैतान का डर लगा दिख रहा है।

शैतान का किरदार निभा रहे हैं आर.माधवन

फिल्म ‘शैतान’ में आर.माधवन एक तंत्र-मंत्र करने वाले शैतान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में उनकी आवाज बहुत ही खतरनाक सुनाई देती है। दर्शक आर.माधवन के इस किरदार को बहुत पसंद कर रहे हैं।

यह एक्टर्स भी आ रहे हैं नजर

फिल्म ‘शैतान’ में अजय देवगन और आर.माधवन के साथ साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री ज्योतिका भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

इस दिन रिलीज होगी यह फिल्म

अजय देवगन की यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि यह फिल्म कितना कमाई करती है और अजय के फैंस कितना इसे पसंद करते हैं।